यूपी बोर्ड के 22 मेधावियों को मंत्री अनिल कुमार ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिषद द्वारा आयोजित कराई गई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ जनपद की टॉप टेन मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जिला मुख्यालय पर पुरस्कार राशि और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। इस मेरिट में हाईस्कूल और इंटर के 22 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। इनमें 17 छात्राएं और पांच छात्र शामिल हैं। पुरस्कार पाकर सभी विद्यार्थियों और उनके परिजनों तथा शिक्षकों के चेहरों में खुशी की लहर दिखाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी जनपदों में मेधावियों को सम्मानित किया गया। जनपदों में टॉप टेन मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार की योजनाओं के अनुसार सम्मान दिया गया। इसके लिए विकास भवन स्थित सभाकक्ष में गुरूवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यूपी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार का जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बुके देकर स्वागत किया।

यहां पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप टेन मेरिट के 22 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान 12वीं कक्षा के 12 और दसवीं कक्षा के जनपद स्तर के 10 मेधावियांे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्तर पर खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पाँच खिलाड़ी भी पुरस्कृत हुए। वार्षिक परीक्षा में जनपद में टॉप मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं को 21-21 हजार रुपये के चैक सहित टेबलेट प्रदान किये गये। यह पैसा डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है। वंही खिलाड़ियों को एकल वर्ग में प्रदर्शन के आधार पर 25 हजार रुपये की धनराशि व ग्रुप को पचास हजार रुपये की राशि के चेक प्रदान किए गए। सम्मानित होने से पूर्व छात्र-छात्राओं को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम और सम्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

इसे भी पढ़ें:  बारिश में ढहा गरीब परिवार का कच्चा मकान, पड़ोसी के घर गुजारी रात

22 मेधावी छात्र-छात्रा, पांच खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि मेधावी छात्र अलंकरण एवं मुख्यमंत्री विद्यालय खेल पुरस्कार समारोह में 22 मेधावियों छात्र-छात्राओं के साथ ही पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद की टॉप टेन मेरिट में छात्रा दिशा कपिल, दिव्यांशी यादव, अलीश्बा आजाद, आयशा महताब, साक्षी सैनी, राधिका चौहान, अजका परवीन, वैष्णवी तायल, राघव ललित कुमार, वंश कुमार, निवेदी, सूर्य प्रताप राठी के अलावा इंटरमीडिएट में टॉपर छात्र अवनी सैन, लव गर्ग, दीपा मुकेश कुमार, अभिषेक शर्मा, गार्गी मित्तल, श्रेया वर्मा, पिंकी अमित कुमार, अनविषा सिंह, अनु सिंह और जैनब बानो को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम उमेश मिश्रा, डीआईओएस राजेश श्रीवास, जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, प्रवेंद्र दहिया, अनिल शास्त्री सहित मेधावी विद्यार्थी और उनके परिजन भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा महापुण्यः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  बारिश में

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  कावड़ यात्रा-मुजफ्फरनगर में सभी विद्यालय 16 से

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  बारिश में ढहा गरीब परिवार का कच्चा मकान, पड़ोसी के घर गुजारी रातफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुख्य मार्ग पर कूड़ा डालने वाले पांच दुकानदारों को पालिका ने भेजा नोटिसइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »