खतौली पहुंचे प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर को मिली खामियां

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने खतौली पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको अनेक खामियां मिली। तहसील गये तो वहां पर जन शिकायतों का निस्तारण लटका पड़ा था। कई योजनाओं में लोगों को लाभ दिलाने के लिए कार्यवाही शिथिल पाई गई। प्रशासनिक अफसरों की जनहितों को लेकर लापरवाही सामने आई, ऐसे में प्रभारी मंत्री ने डीएम के समक्ष ही कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार नहीं होने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी।


प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर शुक्रवार को औचक निरीक्षण के लिए खतौली पहुंचे। यहां पर अफसरों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री अधिकारियों के साथ ग्राम टबीटा पहुंचे और यहां निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति को परखा और समय से कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए कामकाज का जायजा लिया। यहां पर अनेक खामियां पकड़ी गई। खुद तहसीलदार खतौली श्र(ा गुप्ता का कार्यालय उनके आवास पर चलता हुआ पाये जाने पर वो भड़क गये। इसके साथ ही उनको प्रशासनिक कार्यों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही मिली। तहसील परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। शिकायतों का समय पर समाधान नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें:  बरेली में आंधी-बारिश से दो की मौत


मंत्री ने इस मामले में गंभीरता से लेते हुए सीडीओ और एडीएम प्रशासन को जांच करने के निर्देश करते हुए रिपोर्ट मांगी। विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों और आम जनता की शिकायतों का निस्तारण नहीं होने और इसमें शिथिलता बरतने पर भी कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान न हो और समय पर लाभ नहीं मिले तो सरकार की सभी योजना और कार्यक्रम भी निष्फल हो जाते हैं। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शित और समयब(ता अत्यंक आवश्यक हैं। चेतावनी दी कि आगे लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जनहित सर्वोपरि है और अधिकारी अपने दायित्व एवं जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने नगर पंचायत की गौशाला पहुंचकर वहां भी पशुओं की देखरेख के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कमल कुमार देशभूषण, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार


मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि औचक निरीक्षण एक रूटीन प्रक्रिया है। जनता के बीच सरकार के कामकाज को लेकर फीडबैक जानने के लिए ही वो जनता के बीच आये हैं। सरकारी कार्यालयों में जनता के हितों से जुड़े मामलों और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली है। कुछ लापरवाही मिली है, उसको लेकर जांच करने के निर्देश दिये हैं।


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने हमेशा ही डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित किया है। सपा के नेताओं ने संविधान के खिलाफ काम किया है और डॉ. अंबेडकर के नाम पर बनी संस्थाओं का नाम बदला गया है। समाजवाद की बात करने वाले ये लोग केवल परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोटो डॉ. अंबेडकर का फोटो काटकर लगाया गया है। उससे डॉ. अंबेडकर के अनुयायियों में आक्रोश है। कहा कि जातिगत जनगणना का निर्णय लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष के उन लोगों को करारा जवाब देने का काम किया है, जो जातिवाद को बढ़ावा देकर देश को जातियों के नाम पर बांटने के प्रयास में लगे हुए थे, यह गणना इन लोगों की सारी पोल खोलकर रख देगी। भाजपा ने जाति और धर्म के बजाये देश को सर्वोपरि मानकर काम किया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार टोल पर परिवार की पिटाई में मुकदमा दर्ज

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार टोल पर परिवार की पिटाई में मुकदमा दर्जफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गोली मारकर किया सुसाइडइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के खेल दिवस में चमके नन्हें एथलीटलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »