मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर में किया आरसीसी सड़क का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को वाल्मीकि बस्ती में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर के दो मौहल्लों में नवनिर्मित आरसीसी सड़क का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।


वाल्मीकि समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए मंत्री ने अपनी विधायक निधि से वाल्मीकि बस्ती में निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। क्षेत्रवासियों को लंबे समय से जर्जर सड़कों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब नवनिर्मित सड़क से आवागमन सुगम हुआ है और विकास की नई राह खुली है। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर मंत्री का भव्य स्वागत किया। जनसमुदाय ने इस कार्य के लिए हृदय से आभार प्रकट किया। इसके बाद भाजपा के हनुमत मंडल, आबकारी मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि धर्मशाला में अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सहभागिता की। उन्होंने अपने संबोधन में मोदी सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

मंत्री ने कहा ने कहा कि 2014 से 2025 तक का यह कालखंड सिर्फ योजनाओं का नहीं, बल्कि जमीनी बदलावों का है। गरीबों के खातों में सीधा पैसा पहुँचा, हर घर में शौचालय, बिजली, जल और गैस की सुविधा मिली। गांव-गांव तक सड़कें और इंटरनेट पहुँचा। भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है। मंत्री ने अनुसूचित समाज के सशक्तिकरण हेतु मोदी सरकार की कई योजनाओं को गिनाया, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, अंबेडकर सामाजिक नवाचार मिशन शामिल हैं। कहा कि इन योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाई है। मंत्री कपिल देव ने सभी से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए विकसित भारत की ओर मिलकर कदम बढ़ाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  लोक निर्माण विभाग ने बचा लिए 50 लाख, अब जवाब देने से कतरा रहे अफसर


इसके अलावा मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी रोड स्थित स्वामी विवेकानंद मार्ग का लोकार्पण किया व विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपूर्ति सुचारु रूप से सुनश्चित करने, विधुत पोल शिफ्टिंग व क्षेत्र में जर्जर तारों, ट्रांसफॉर्मर की स्थिति का सर्वेक्षण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, जल व स्वच्छता पूर्ण रूप से उपलब्ध हों। प्रदेश की योगी सरकार जन-जन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जुटी है और इसी भावना से विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, मण्डल महामंत्री राधे वर्मा, क्षेत्रीय सभासद राजीव शर्मा, योगेश मित्तल, मोहित मलिक, प्रशांत चौधरी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निकुंज सिंघल, क्रांतिकारी शालू सैनी, हरगोपाल कश्यप, रामपाल सेन, रोहित जैन, आयुष पहलवान आदि देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिकगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  बसपा सांसद मलूक नागर ने जयंत चौधरी से मुलाकात

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  डीएसओ दफ्तर में जाम छलकाने पर डीएम ने बैठाई जांचजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »