फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए परिवार से मिले मंत्री कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तरी रामपुरी निवासी परिवार की फ़ूड पोइजनिंग से बिगड़ी हालत और परिवार की एक बच्ची की मौतन हो जाने के साथ ही परिवार के लोगों द्वारा अस्पताल के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के लोगों और उनके उपचार की व्यवस्था को जानने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे मंत्री कपिल देव ने चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मोहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी करमवीर, उसकी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे की भोजन में दाल खाने से हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए परिवार को जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान निक्की (10) की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्यों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। करमवीर के घर मंगलवार सुबह दाल बनाई थी। जिसे पूरे परिवार ने सुबह, दोपहर और रात को खाया था। मंगलवार रात में लगभग दो बजे करमवीर की तबीयत बिगड़ गई। बुधवार सुबह उसने मोहल्ले में ही चिकित्सक से उपचार ले लिया। उसकी पत्नी संगीता, बेटी निक्की, बुलबुल और बेटी वंश की भी हालत बिगड़ी थी और मौहल्ले से ही दवाई ले गई। बुधवार रात लगभग नौ बजे अचानक एक बार फिर सभी की हालत बिगड़ गई। उन्हें करमवीर की बहन संतोष व अन्य परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने निक्की को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के सिपाही की गाजियाबाद में मौत


इस घटना की जानकारी प्राप्त होने पर नगर विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल पीड़ित परिवार का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री कपिल देव ने मौके पर उपस्थित सीएमएस डॉ. राकेश कुमार और अन्य चिकित्सकों को करमवीर और उसके परिवार के सदस्यों का समुचित उपचार किए जाने और विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इससे पूर्व ग्राम बिलासपुर निवासी समय सिंह की सड़क हादसे में मृत्यु के बाद मंत्री कपिल देव ने उनके आवास पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। बुधवार को बिलासपुर बाईपास पर सड़क पार करते समय हुए सड़क हादसे में क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी भागमल सैनी के बेटे समय सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार का ढांढस बांधने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने बताया कि उन्होंने यहाँ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बाइपास पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी भेज रखा है।

इसे भी पढ़ें:  मां के नाम पेड़ हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी: मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, मासूम बच्ची घायलजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »