मंत्री कपिल देव ने किया प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला के जीर्णाेद्धार भूमि पूजन

मुजफ्फरनगर। नगर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए घास मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला के जीर्णाेद्धार कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक धरोहरों का संरक्षण न केवल आस्था का सम्मान है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।


शहर के घास मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला में रविवार को आयोजित जीर्णाेद्धार कार्यक्रम के तहत भूमि पूजन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंदिर केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और परंपराओं को जीवित रखने का केंद्र है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पुनर्निर्माण कार्य से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और शांतिपूर्ण वातावरण प्राप्त होगा।

इससे पूर्व मंत्री कपिल देव अग्रवाल क़स्बा जानसठ स्थित पाण्डवकालीन श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे, जहां उन्होंने पूजन-अर्चना एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस प्राचीन धरोहर मंदिर के भवन निर्माण और विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 1.5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि भावी पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली परंपरा से जोड़े रखने में भी सहायक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार धर्मस्थलों के विकास और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री सुधीर खटीक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यणेश तंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. आबिद हुसैन, एलडीबी चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र प्रमुख, पूर्व अध्यक्ष प्रवेन्द्र भड़ाना, मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रवीण तंवर, मण्डल अध्यक्ष रोहित खत्री, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सभासद विकास गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गोविंद रावल हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश

Read More »