कलेक्ट्रेट पहुंचे मंत्री कपिल देव ने सुनी महिलाओं की समस्या

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को स्वच्छता अभियान के लिए शहर में निकले उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल जब कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय परिसर में पहुंचे तो वहां पर महिलाओं की भीड़ को देखकर वो उनके बीच जा पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से उनकी समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी को फोन पर निर्देश भी दिये।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।


प्रदेश सरकार व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा कचहरी गेट पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वो कलेक्ट्रेट भी पहुंचे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि कलेक्ट्रेट में बुजुर्ग महिलाओं की गर्मी में भारी भीड़ को देखकर उनकी पेंशन संबंधित समस्याओं के तुरंत समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया व उन्हें धूप से बचाने व पानी पिलाने की व्यवस्था करने के लिए भी कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को निर्देश दिये गये। कपिल देव ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निदान भाजपा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। हमारी सरकार जनता के लिए है। जनता की सुविधा और समस्याओं का शीघ्र व प्रभावकारी निदान हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान की नृशंस हत्या, खेत पर मिला गर्दन कटा शव

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  व्यापारी के घर लगी भीषण आग,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »