जयंती पर मंत्री कपिल देव ने कमलेश कुमार को किया याद

मुजफ्फरनगर। अपने जीवनकाल में समाज के दीन दुखियों की सेवा के लिए संघर्ष और समर्पण की मिसाल साबित करने के साथ ही अंधेरे जीवन में रोशनी की किरण पैदा करने के लिए वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान की स्थापना करने वाले संघ प्रचारक कमलेश कुमार की जन्म जयंती पर उनको याद किया गया।

गाजियाबाद के वरदान मल्टीस्पेशलिस्टी हॉस्पिटल में शुक्रवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान की स्थापना करने वाले स्व. कमलेश कुमार की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से यूपी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने भी पहुंचकर कमलेश कुमार की प्रतिमा पर श्र(ा सुमन अर्पित किये और उनके द्वारा समाज के प्रति समर्पण और सत्यनिष्ठा के साथ किये गये कार्यों की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रितीश सचदेवा ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे स्व. कमलेश कुमार ने निर्धन, पीड़ित, असहाय बन्धुओं का जीवन रोशन करने के लिए अतिउत्कृष्ट सेवा भाव को प्रदर्शित किया। लोगों की आंखों की रोशनी का निःशुल्क उपचार, ऑपरेशन आदि चिकित्सीय लाभ दिलाने के लिए उन्होंने जीवनकाल में जो संकल्प लिया उसको न केवल पूर्ण किया, बल्कि जीवन के अंतिम क्षणों तक पूरा जीवन ऐसे लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। सामाजिक सहयोग के सहारे उन्होंने सेवा के इस सफर को एक नियमितता देने के साथ ही विस्तार भी प्रदान किया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि वरदान सेवा संस्थान के अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक स्व. सुरेश संगल समेत हजारों सेवाव्रती बन्धुओं के सहयोग, समर्पण से गाजियाबाद के मेरठ रोड पर शानदार सुविधाओं और आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था से सुसज्जित वरदान हॉस्पिटल आज हजारों लोगों को निम्न शुल्क पर उच्च स्तरीय सेवा प्रदान कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  तलाक लिए बिना अलग रह रही महिला करवा सकती है गर्भपात, पति की मंजूरी जरूरी नहीं: हाईकोर्ट


कहा कि उनके द्वारा एक छोटी सी शाखा के रूप में शुरू की गई वरदान संस्था द्वारा आज एक बड़े वृक्ष का रूप धारण कर समाज को सेवा प्रदान की जा रही है। संस्था के माध्यम से दूर दराज गांव में, शहरों में निःशुल्क शिविर लगाकर हजारों मरीजों को वहां से गाज़ियाबाद लाना, ऑपरेशन के बाद वापस उनके घर छोड़ना, इस सेवा को निरंतर 25-30 वर्षों से करते रहना निश्चित ही अभिनंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि समूचे राष्ट्र सहित भाजपा व सरकार का जो वैश्विक स्वरुप आज दिखाई दे रहा हैं, उसमें संघ प्रचारक कमलेश जैसे हजारों प्रचारकों, कार्यकर्ताओं का जीवन नींव के पत्थर की तरह समर्पित रहा है। उन्होंने कमलेश कुमार द्वारा शुरू की गई संस्था को और विस्तार देने के साथ ही उनके संकल्प और मिशन को निरंतरता देने के लिए सेवा में जुटकर जीवन को समर्पित करने वाले वरदान सेवा संस्थान के सचिव विजय शंकर और पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही की कार्यप्रणाली और प्रयासों की सराहना की। इससे पूर्व विजश शंकर द्वारा पूरी टीम के साथ मंत्री कपिल देव का वरदान सेवा संस्थान में पधारने पर अभिनंदन किया। सभी ने हॉस्पिटल परिसर में स्थापित कमलेश कुमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। 

इसे भी पढ़ें:  बारिश में एसीपी कार्यालय की छत गिरी, अंदर सो रहे दरोगा की मलबे में दबने से मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति बंदसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में मौजूद

Read More »