MUZAFFARNAGAR-हाईवे का बंद रास्ता खुलवाने मंत्री पहुंचे डीएम दरबार

मुजफ्फरनगर। दिल्लीदृदेहरादून हाईवे 58 पर जौली रोड स्थित बिलासपुर बाईपास कट को हादसे के बाद डीएम के आदेश पर बंद किए जाने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। गुरुवार को इस जनसमस्या को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल खुद ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कार्यालय का घेराव करते हुए जनसमस्या के समाधान पर डीएम से दो टूक सीधी बात करते हुए पूछाकृकि इस रास्ते को बंद करके आखिर किसकी सहूलियत बढ़ी है? जनता की मुश्किलें क्यों नहीं देखी गईं? मंत्री ने बुज़ुर्गों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों की समस्याएं गिनाते हुए कहा कि कट बंद होने से रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि जनता की आवाज़ दबेगी नहीं, समाधान ज़रूरी है।

इसे भी पढ़ें:  भांजे के साथ मिलकर 40 साल की पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

24 जून को हरिद्वार की ओर से आते एक डस्ट से भरे डम्फर ने बिलासपुर कट पर अनियंत्रित होने के कारण पिकअप में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हुए थे। इसके बाद अगले दिन फिर से यहां पर एक हादसा हुआ, जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई थी। इस कट को जनपद में हादसों के कारण खूनी कट के रूप में पहचान मिली है। दो दिनोें में कई हादसों के कारण डीएम उमेश मिश्रा ने बिलासपुर कट को बंद करा दिया था। इसके बाद समाधान के निर्देश दिये लेकिन 27 जून को कट तो अधिकारियों ने बंद कर दिया, लेकिन इसका विकल्प नहीं तलाशा गया।

इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार


गुरूवार को बिलासपुर और आसपास गांव के सैंकड़ों लोगों ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और बंद कराये गये बिलासपुर बाईपास कट की समस्या को उठाते हुए इसे खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने इसे बंद करने को लेकर गहरा आक्रोश जताया और रोजमर्रा की जिन्दगी में पैदा हो रही मुश्किल को भी सामने रखा। इसके बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ग्रामीणों के साथ सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे, उस समय डीएम उमेश मिश्रा कार्यालय में जनसमस्याओं को सुन रहे थे। मंत्री ने ग्रामीणों के साथ कार्यालय को घेराव किया और उनके आक्रोश व समस्या पर सीधी दो टूक बात करते हुए बिलासपुर कट बंद कराने को लेकर वार्ता की।

मीडिया कर्मियों से बातचीत में मंत्री कपिल देव ने बताया कि बिलासपुर कट बंद होने से लोगों को जो भी परेशानी हो रही हैं, उसी को लेकर वो अपनी बात रखने के लिए उनसे मिले। जनता की चिंता को सर्वाेपरि मानते हुए तत्काल कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर डीएम उमेश मिश्रा के साथ ही एनएचएआई व प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने डीएम से कहा कि दैनिक आवागमन बाधित होने से बुज़ुर्गों, छात्रों, किसानों और व्यापारी वर्ग को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कट को बंद कर देना कोई समाधान नहीं है, यह कुछ समय के लिए किया जाना सही है, इसका स्थाई समाधान तलाशने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आवागमन को सुलभ बनाने का काम किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दिव्यांगों को वितरित की ट्राई साईकिल

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »