MUZAFFARNAGAR LOKSABHA-मंत्री संजीव, हरेन्द्र और दारा सिंह मैदान में उतरे

मुजफ्फरनगर। लोकसभा के लिए होने जा रहे सियासी जंग में पहले चरण के चुनाव के लिए शामिल जनपद मुजफ्फरनगर में होली के बाद मंगलवार को नामांकन दाखिल करने को लेकर मारामारी का आलम बना रहा। कचहरी की सुबह से ही पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ अफसरों ने किलेबंदी कर दी थी। कड़ी सुरक्षा के बीच इंडिया, एनडीए गठबंधन के साथ ही बसपा और दूसरे छोटे दलों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान रालोद नेताओं के साथ पर्चा भरने पहुंचे तो उनके प्रतिद्वंद्वी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक और बसपा प्रत्याशी दारा सिंह भी अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर मजबूती के साथ दावेदारी जता गये। आज कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। अब केवल 27 मार्च का दिन ही शेष रह गया है। प्रमुख दलो के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने पर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने भी राहत की सांस ली है।

मुजफ्फरनगर ससंदीय सीट के लिए नामांकन को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन के अफसर सतर्क रहे। कचहरी स्थित जिला मजिस्ट्रेट के कोर्ट में रिटर्निंग आॅफीसर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और सहायक रिटर्निंग आॅफीसर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं नामांकन स्थल को सुरक्षित करने के लिए शहरी क्षेत्र में यातायात पर भी कई स्थानों पर बेरिकेडिंग करते हुए पुलिस ने पाबंदी लगा दी थी। मंगलवार होने के कारण शहर में ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह लगातार भ्रमण करते रहे।

अपने पौत्र के साथ नामांकन दाखिल करने जाते पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक

इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में अनुशासन और शौर्य की भव्य परेड

अपने पौत्र के साथ नामांकन दाखिल करने जाते पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक

सवेरे प्रमुख प्रत्याशियों में सबसे पहले इंडिया गठबंधन से सपा के प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंचे। उनके साथ पूर्व सांसद कादिर राणा, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, उनका पौत्र और छोटा पुत्र निशांत भी साथ रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद हरेन्द्र मलिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम देश का संविधान और व्यापारियों का सम्मान बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। आज देश में भाजपा की सरकार की नीतियों के कारण किसानों और व्यापारियो का सम्मान खो चुका है, युवाओं को रोजगार नहीं है। हम उसके लिए काम करेंगे।

इस दौरान नामांकन कक्ष में जाते हुए सीओ फुगाना रविशंकर द्वारा टोकने पर हरेन्द्र मलिक ने नाराजगी जताई। सीओ ने उनको पांच आदमियों के साथ ही अंदर जाने के लिए कहा था, जबकि उनके साथ उनका पौत्र विधायक पंकज मलिक का पुत्र भी अंदर जा रहा था। टोकने पर हरेंद्र मलिक ने सीओ से कहा कि अगर दूसरी पार्टी के लोगों पर भी यही नियम लागू होता है तो अगर नहीं तो चुनाव तो होता रहेगा, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके बाद केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान एनडीए गठबंधन में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरने पहुंचे। उनके साथ रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, मंत्री अनिल कुमार, कपिल देव अग्रवाल, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी आदि नेतागण भी मौजूद रहे। नामांकन के अबाद संजीव बालियान ने कहा कि ये नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। भाजपा ने देश को सुशासन दिया है, आज देश में मोदी मैजिक की आंधी है। उन्होंने कहा कि हम अपने दस साल के काम लेकर जनता के बीच जा रहे है।

मूलभूत सुविधा, सड़क बिजली और पानी मुहैया कराई। 80 सीटों पर जीतेंगे, यहां कोई परिवारवाद नहीं है। हम जाति धर्म की राजनीति करते हुए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। देश के साथ ही मुजफ्फरनगर बदल रहा है। ये आंधी है मोदी के नाम, इसमें विपक्ष नहीं टिक पायेगी। इसके साथ ही बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति ने भी अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ नामांकन किया।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारों के कारण जनता त्रस्त है। पिछडों और दलितों को लाठी के जोर पर दबाया जा रहा है। जनता इसका जवाब इस चुनाव में देने जा रही है। राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के प्रत्याशी नंद किशोर गुर्जर और निर्दलीय प्रत्याशी चरण सिंह के साथ ही कुल 12 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। जबकि इससे पूर्व 58 नामांकन पत्र खरीदे गये थे। 27 मार्च बुधवार को भी नामांकन दाखिल होंगे। इस दिन नामांकन का अंतिम दिन है। 28 को जांच और 30 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में अनुशासन और शौर्य की भव्य परेड

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »