नाबालिग मौसी और भांजी के साथ दुष्कर्म, दो नामजद….पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने किया केस दर्ज

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर नाबालिग मौसी और उसकी भांजी को अपने साथ ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। घटना के संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर बुढाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, आरोप है कि क्षेत्र के ही रहने वाले दो युवक पीड़िताओं को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम दिया। दोनों पीड़िताएं नाबालिग बताई जा रही हैं, जिनमें से एक भांजी है और दूसरी उसकी मौसी। घटना के बाद पीड़िताओं ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवारजन उन्हें लेकर सीधे बुढाना कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईपीसी की गंभीर धाराओं और पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी और बहन को क्षेत्र के दो युवकों ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, जिसके बाद उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के कुछ समय बाद जब दोनों लड़कियां किसी तरह अपने घर पहुंचीं, तब उन्होंने घरवालों को आपबीती सुनाई। परिजन उन्हें लेकर तुरंत बुढाना कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 342, 506 तथा पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बुढाना थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी को न फैलाएं और यदि किसी को मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वह पुलिस को गोपनीय रूप से उपलब्ध कराए।

इसे भी पढ़ें:  सीधी बात-25 जून के बाद प्रदूषण मिला तो किसान करेंगे बड़ा आंदोलन

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे का बंद रास्ता खुलवाने मंत्री पहुंचे

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  वर्क ऑर्डर प्रकरण में लिपिक मनोज का वेतन रोका, कर विभाग से तबादलाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को उतारा मौत के घाटइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  शिक्षा के अधिकार से गरीब के बच्चे वंचितः जहीर फारूकीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »