नाबालिग पुत्र ने की थी पिता की गर्दन काटकर हत्या

मुजफ्फरनगर। भौरा कलां थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर में हुई किसान प्रदीप पाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया, जो बेहद सनसनीखेज है। पुलिस ने मृतक किसान के नाबालिग बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि थाना भौराकलां पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटे में हत्या के अभियोग का अनावरण कर दिया गया है। 15.06.2025 को थाना भौराकलां पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गढी निवासी सुभाष की ट्यूबवैल के पास चारपाई पर एक शव पड़ा हुआ है। शव की पहचान प्रदीप पुत्र नैन सिंह गडरिया निवासी ग्राम शिकारपुर के रूप में हुई। सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि हत्यारोपी भौराखुर्द-शिकारपुर मार्ग पर एक ट्यूबवैल पर मौजूद है तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा एक किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल कल्याण अधिकारी के सुपुर्द किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंडी समिति पर बकाया 3.42 करोड़ रुपये वसूलेगी पालिका

बताया कि पकड़ा गया किशोर मृतक किसान का ही पुत्र है। इस बाल अपचारी द्वारा बताया गया कि वह अपने पिता मृतक प्रदीप से बहुत परेशान था उसके पिता शराब पीने के आदी थे तथा शराब पीकर आये दिन उसके व घरवालों के साथ मारपीट करते रहते थे। वो अपने पिता के डर से घर पर भी नही सोता था। पिता को मारने का मन बना चुका था, 14 की शाम को बाल अपचारी गांव के ही ओमवीर व काला के साथ अपने खेतों से वापस आ रहा था, इसी दौरान गढ़ी के रहने वाले सुभाष ने उसको बताया कि तुम्हारे पिता मेरी ट्यूबवैल पर शराब के नशें में लेटे हैं उन्हे घर ले जाओ। इसके बाद बाल अपचारी ने पूरी साजिश मन ही मन रच ली थी और अकेले ही वहां जाकर पिता की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी तथा ताऊ के घर आकर सो गया था। अगले दिन उसने अपनी मां का घटना के सम्बंध में बता दिया था। पुलिस ने आलाकत्ल फावडा बरामद कर बाल अपचारी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अस्पतालों की अवैध पार्किंग को लेकर पालिका ने शुरू कराई जांच

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »