एमएमसी टाइटंस ने जीएनसीसी को हराकर दर्ज की दूसरी जीत

मुजफ्फरनगर। जनपद की क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक प्रमुख मंच और माध्यम के रूप में आकर्षण का केन्द्र बन रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल टी-20 के तीसरे दिन बुधवार को एमएमसी टाइटंस और जीएनसीसी के बीच मैच हुआ, जिसमें एमएमसी टाइटंस ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। बीते दिन टाइटंस को बिन्दल स्ट्राइकर्स ने शिकस्त दी थी, लेकिन आज यह टीम टूर्नामेंट में जीत के साथ वापसी करने में सफल रही है।

स्थानीय चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर हो रहे एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन एमएमसी टाइटंस और जीएनसीसी के बीच मुकाबला हुआ। टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जीएनसीसी की टीम के सलामी बल्लेबाजों अनिवेश और करण ने पहली विकेट के लिए 58 रन बनाए। मौहम्मद नफीस ने करण को 31 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर जीएनसीसी को पहला झटका दिया। सचिन के 48 और प्रियांश के 36 रनों की बदौलत 20 ओवर में जीएनसीसी ने 172 रन बनाकर एक सटीक और गंभीर लक्ष्य एमएमसी टाइटंस को दिया।

एमएमसी टाइटंस की ओर से दीपक राणा ने 51 और ओनिक राणा के 68 रनों के साथ ही )तिक के शानदार 22 रन एमएमसी टाइटंस की जीत की गाथा लिखने वाले साबित हुए। इन बल्लेबाजों ने अपनी शानदार पारियों में बेहतरीन रन स्कोर बनाकर एमएमसी टाइटंस की जीत आसान कर दी। समापन समारोह में गौरव स्वरूप, करण स्वरूप, संजय शर्मा उपस्थित रहे। सर्वाधिक स्कोर करने वाले ओनिक को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। सचिन शर्मा को फाइटर ऑफ द मैच और )तिक को बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। इस मैच में मोहम्मद आदिल रजा, रवि कौशिक निर्णायक की भूमिका निभाई शाहिद ने थर्ड अंपायर के रूप में उपस्थित रहे, ऑनलाइन स्कोरिंग पलक शर्मा ने की। इस अवसर पर मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी, अरशद आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में पहली बार उग्र हुईं महिला मैम्बर

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मेरठ स्कूल बस हादसा: तेज रफ्तार या खराबी, पुलिस जांच में

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »