पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बाबा साहेब और लालाजी की प्रतिमाओं पर की साफ-सफाई

मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अपै्रल को लेकर शासन के निर्देश पर महापुरुषों के स्मारकों और प्रतिमा स्थलों पर जिला प्रशासन के द्वारा साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगरपालिका परिषद् के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें खुद पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों के साथ मिलकर डॉ. अम्बेडकर और लाला लाजपत राय की प्रतिमाओं पर जाकर साफ सफाई की और धुलाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश देने का काम किया गया।

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पूरे देश में हर्षाेल्लास से मनाई जाएगी, जिसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई का अभियान शुरू हुआ है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को कचहरी गेट पर स्थित भारत रत्न डॉ.भीम राव अंबेडकर के स्मारक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा की धुलाई अपने हाथों से करते हुए साफ सफाई की और माल्यार्पण किया। इसी तरह उनके द्वारा प्रकाश चौक पहुंचकर वहां पर लाला लाजपत राय की प्रतिमा की भी साफ सफाई स्वयं अपने हाथों से की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सोमवार को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पूरे देश में मनाये जाने की तैयारी चल रही है। पालिका के स्तर से शहर के सभी स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की देखरेख लगातार की जाती है। आज यहां पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसके लिए विश्ेाष रूप से सफाई कर्मियों की टीमों को लगाया गया है। सवेरे झांसी की रानी पार्क, देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पालिका कर्मियों की टीमों ने साफ सफाई की।

कहा कि हमारे महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल शिलाएं नहीं, बल्कि प्रेरणा की जीवंत प्रतीक हैं। उनकी स्वच्छता और सम्मान हमारी जिम्मेदारी है। प्रशासन की यह पहल न केवल सफाई के प्रति जागरूकता फैला रही है, बल्कि नई पीढ़ी को भी इतिहास और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो हर किसी को उनके अधिकार के लिए आवाज उठाने की ताकत प्रदान करता है। उन्होंने सभी से देश के महापुरुषों के जीवन संघर्ष को जीवन में एक आदर्श के रूप में आत्मसात करने की अपील भी की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद कुसुमलता पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  तीन करोड़ की नकली एनसीईआरटी किताबें बरामद, आठ गिरफ्तार

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पशुओं की चर्बी से ब्रांडेड देसी

Read More »