पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने स्वच्छता के प्रति किया जनजागरण

मुजफ्फरनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशान और नेतृत्व में रुड़की रोड स्थित श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल में अंतराष्ट्रीय यूवा दिवस के उपलक्ष में स्वच्छ सारथी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत स्वच्छता में अपना योगदान देने वाले स्वच्छ सारथी छात्र एवं छात्राओं के साथ स्वच्छता के विषय में वार्ता की गई।

कार्यक्रम में स्वच्छता संबंधी रंगोली तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमआईटूसी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी के जोनल इंचार्ज सरदार बलजीत सिंह ने कचरा प्रबंधन संबंधी जानकारी दी, आई टी सी मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी द्वारा गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में एवं कचरे को रेयूज, रिड्यूस, रिसाइकल के बारे में समझाया, स्वच्छ भारत मिशन से जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, पलक्षा मेनवाल सफाई निरीक्षक द्वारा स्वच्छता संबंधी रंगोली प्रतियोगिता कराई गई, आकाश दीप लिपिक स्वच्छ भारत मिशन द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल श्री डोभाल तथा अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा छात्र एवं छात्राओं को टी शर्ट, कैम्प तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने बताया कि भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में स्वच्छ सारथी क्लब द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई स्वच्छ सारथी क्लब के विद्यार्थियों ने गिला सूखा कूड़ा, होम कैंपोस्टिंग, कूड़ा निस्तारण, रीयूज, रिड्यूस, रिसाइकल आदि विषयों पर प्रतियोगिता में भाग लिए उपरांत विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों का आभार जताया। इस मौके पर सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लक्षा मैनवाल, डीपीएम सुशील कुमार, सरदार बलजीत सिंह, सेकेंडरी इंचार्ज कुलदीप सिंह, डीसी एसबीएम,दीपक सैनी आईटीसी सहित अन्य कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील सोशल मीडिया पर ना फैलाये भ्रम

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के नेतृत्व वाला भारत

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »