नगरपालिका ने टैक्स के रूप में की रिकॉर्ड वसूली

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् ने कर करेत्तर के रूप में वार्षिक वसूली में इस बार भी नया रिकॉर्ड कायम करने का काम कर दिखाया है। पालिका के कर विभाग ने गत वर्ष के मुकाबले इस साल करीब तीन प्रतिशत ज्यादा राजस्व वसूल किया है। इसमें विज्ञापन शुल्क में तो दो गुना से भी ज्यादा राजस्व पालिका ने प्राप्त कर साबित कर दिया है कि इसमें पिछले सालों में टैक्स वसूली में कितनी लापरवाही बरती जा रही थी। इस वसूली के आधार पर अब पालिका ने शासन से अतिरिक्त बजट हासिल करने के लिए भी अपनी कवायद शुरू कर दी है। पिछले साल भी 25 प्रतिशत ज्यादा वसूली होने के कारण पालिका को शासन से अतिरिक्त विकास बजट उपलब्ध कराया गया था।

नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के कर विभाग द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में राजस्व वसूली में रिकॉर्ड कायम किया गया है। पालिका को मिले लक्ष्य के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए करीब 128 प्रतिशत राजस्व प्राप्त कर लिया गया है। पालिका ने गृहकर के रूप में लक्ष्य के सापेक्ष 137 प्रतिशत, जलकर के रूप में 134 प्रतिशत और अन्य मदों में 144 प्रतिशत राजस्व वसूल किया है। इससे पालिका के टैक्स विभाग में हर्ष बना नजर आ रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पालिका द्वारा 125 प्रतिशत राजस्व वसूल किया गया था। इस बार यह वसूली 128 प्रतिशत तक पहुंची है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10 करोड़ की स्मैक के साथ चार शातिर तस्कर गिरफ्तार

शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पालिका को 8 करोड़ 33 लाख 47 हजार रुपये टैक्स के रूप में राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष मार्च 2025 तक पालिका ने इस वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ 61 लाख 92 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त कर लिया है। यानि लक्ष्य के मुकाबले 127.41 प्रतिशत राजस्व वसूली कर पालिका के कर विभाग ने वसूली का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। गत वित्तीय वर्ष में पालिका के इसी विभाग ने 10 करोड़ 45 लाख 66 हजार रुपये की वसूली की थी। इस साल इसमें काफी बढ़ोतरी हुई है। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कर विभाग में रिकॉर्ड राजस्व वसूली की गई है। इसमें गत वर्ष के मुकाबले करीब तीन प्रतिशत राजस्व ज्यादा मिला है। गत वर्ष विज्ञापन शुल्क मद में पालिका को 24 लाख मिले थे, लेकिन इस साल यह दोगुना से भी ज्यादा 54 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हम लक्ष्य के सापेक्ष 150 प्रतिशत का आंकड़ा जुटाने के प्रयास में थे, लेकिन इस वित्तीय वर्ष में इसे पूरा करने का लक्ष्य अभी से बना लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शामिल हुए 11 गांवों में अब टैक्स लगाने की तैयारी

जलकल विभाग राजस्व वसूली में पिछड़े, पिछले साल के मुकाबले घटी आय

मुजफ्फरनगर। कर विभाग में जहां गृहकर और जलकर के साथ ही अन्य सभी मदों में राजस्व वसूली में बढ़ोतरी करने में सफल रहा है, वहीं जलकल विभाग जल मूल्य के रूप में राजस्व अर्जित करने में लक्ष्य से बहुत पीछे खड़ा नजर आ रहा है। जलकल विभाग के द्वारा जल मूल्य के रूप में राजस्व एकत्र किया जाता है। इसमें इस साल शासन ने 131.25 लाख रुपये का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य दिया था, जिसके सापेक्ष विभाग द्वारा केवल 71.34 प्रतिशत ही वसूली की है। इस मद में जलकल विभाग 93.63 लाख रुपये ही जुटा पाया है, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में जल मूल्य के रूप में जलकल विभाग ने एक करोड़ 16 लाख रुपये राजस्व के रूप में वसूल किये थे, पिछले साल का आंकड़ा भी नहीं जुटाने पर जलकल विभाग के प्रति चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नाराजगी जताई है और जलकल अभियंता सुनील कुमार से इस सम्बंध में जवाब भी मांगा है।

इसे भी पढ़ें:  भाज्जू के युवकों की मौत पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जताया शोक

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  खतौली में 40 बीघा भूमि पर बन रही कालोनियों पर एमडीए

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »