पालिका का कल्याण मण्डप देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जायेः अरविंद

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और पूर्व सभासद अरविंद धनगर ने नगरपालिका परिषद् की भूमि पर बनकर तैयार हुआ कल्याण मण्डप बारात घर सांस्कृतिक और धार्मिक विरासतों के लिए समर्पित रहकर कार्य करने वाली देवी अहिल्याबाई होल्कर का समर्पित करने की मांग की है।

बता दें कि मुख्यमंत्री कल्याण मण्डप योजना के अन्तर्गत नगरपालिका परिषद् की भूमि पर रुड़की रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने दो मंजिला कल्याण मण्डप तैयार हुआ है। यह भवन कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय इकाई सहारनपुर के द्वारा निर्मित किया गया है और कार्य पूर्ण होने के उपरांत इसको हैंड ओवर करने के लिए जल निगम ने पालिका में आवेदन कर दिया है। ऐसे में अब इस भवन के नामकरण को लेकर आवाज उठी है।

पालिका में पूर्व सभासद रहे अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के संगठन महामंत्री अरविन्द धनगर ने इस कल्याण मण्डप को देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम करने की मांग करते हुए बताया कि इसके लिए वो पूर्व में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले थे और उन्होंने उस समय भी इसको देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम समर्पित करने के लिए आग्रह किया था। पूर्व सभासद ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने तत्कालीन चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल से पालिका की भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर यहां पर गरीब कन्या विवाह स्थल निर्मित कराया था। उस दौरान ही यह मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रामलीला टिल्ला पर अवैध कूड़ा डलावघर बंद करने को लेकर हंगामा

अब यहां पर यूपी सरकार की योजना के तहत कल्याण मण्डप तैयार हुआ है, तो यह समाज की भावनाओं को देखते हुए देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने पूर्व में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप से मिलकर भी समाज की ओर से यह मांग रखी थी। पूर्व सभासद अरविन्द ने कल्याण मण्डप को जल्द हैंड ओवर कराकर इसका जनता को लाभ प्रदान करने की लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से भी आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी बाग में होगी बोटिंग, टॉय

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »