मुजफ्फरनगर के सिपाही की गाजियाबाद में मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक गांव निवासी सिपाही की गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सिपाही पीआरवी पर तैनात थे और घायलों की मदद कर रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुखद खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी भी यूपी पुलिस में सिपाही हैं और बुलंदशहर में तैनात हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गाजियाबाद जिले में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर लगने से मुजफ्फरनगर जिले के सिपाही अनुज कुमार की मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। अनुज माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी निवासी 37 वर्षीय अनुज कुमार डायल 112 की पीआरवी पर गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में तैनात था। रविवार रात में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर थार गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के हादसे की सूचना डायल 112 को मिली थी, जिसके चलते कंट्रोल रूम से अनुज वाली पीआरवी को मौके पर पहुंचने के निर्देश मिले थे। अनुज पीआरवी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहंुचे और थार में फंसे घायलों की मदद करने में जुट गये थे।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने की पुष्प वर्षा, मंत्री कपिल देव ने लहराया भगवा परचम

भोजपुर थानाध्यक्ष सचिन बालियान ने बताया कि अनुज के साथ ही पीआरवी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी जब थार गाड़ी में सवार लोगों को उतारकर पीआरवी वाहन में बैठाकर अस्पताल ले जाने लगे, तभी घायलों ने बताया कि उनकी गाड़ी में कुछ जरूरी सामान रखा है, इसलिए गाड़ी को लाक कर दो। जैसे ही सिपाही अनुज कुमार थार गाड़ी को लॉक करने के लिए उसके पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक चालक ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में अनुज की मौत हो गई। यहां मुजफ्फरनगर में गांव मेघाखेड़ी में परिजनों को भी अनुज के साथ हुए हादसे की सूचना मिली, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दो युवकों की मौत

बताया गया है कि परिवार में माता-पिता, एक छोटी बहन के अलावा अनुज की पत्नी हैं। पत्नी सुनीता यूपी पुलिस में सिपाही हैं और इन दिनों बुलंदशहर जिले में तैनात हैं। पिता पैरालाइसिस से पीड़ित हैं। अनुज अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और उसी पर परिवार को चलाने का पूरा भार था। आज सवेरे अनुज का गाजियाबाद में पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव पुलिस द्वारा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन गमगीन माहौल में उसके शव को लेकर गांव मेघाखेड़ी पहुंचे और यहां अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि हादसे के समय अनुज अपनी गाड़ी से घायलों के उपचार के लिए फर्स्ट एड बॉक्स निकाल रहा था, ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी, पीआरवी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सिपाही अनुज कुमार का एक पैर कटकर अलग हो गया और दूसरा पैर बुरी तरह कुचल गया। मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सिपाही को अनुज कुमार को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अनुज कुमार को मृत घोषित कर दिया। अनुज पीआरवी पर चालक के रूप में तैनात था।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर में रामलीला में इस बार स्वर्ण जयंती महोत्सव की भव्य तैयारी

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »