RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के नवरत्नों ने डाला वोट, ये दिया संदेश….

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए साथ आये रालोद और भाजपा के बीच गठबंधन का भले ही औपचारिक ऐलान नहीं हो पाया हो, लेकिन आज लखनऊ में इन दोनों दलों की नई सियासी दोस्ती की गहरी तस्वरी राज्यसभा के लिए हुई वोटिंग के दौरान सामने आई। मथुरा में रालोद के अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी का संदेश पाकर 26 फरवरी को लखनऊ पहुंचे उनके नव रत्नों (रालोद के नौ विधायक) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ही आज सवेरे नौ बजे एनडीए के आठवें प्रत्याशी के लिए वोटिंग कर भाजपा और रालोद के बीच चौ. चरण सिंह को मिले भारत रत्न से बने दोस्ताना माहौल पर मुहर लगा दी है।

रालोद के सभी नौ विधायकों ने वोटिंग से पहले एकजुटता प्रदर्शित की और फिर खुलकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अपना वोट देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज हमने जंयत चैधरी के आदेश पर मतदान किया है। आगे उनका जो भी आदेश होगा सभी एकजुट होकर उसका पालन करेंगे। वहीं सपा में बगावत के कारण हालात काफी तनावपूर्ण बने नजर आये।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान मंगलवार को हुआ है। भाजपा के आठ और सपा के तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। भाजपा ने आठवीं और सपा ने तीसरी सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। इसमें भाजपा की ओर से एनडीए के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ भी सपा की बगावत और रालोद के नौ विधायकों का साथ मिलने के काफी अपनी जीत के प्रति काफी आश्वस्त नजर आये।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधायकों को मतदान का प्रशिक्षण दिया और उसके बाद उनको मतदान के लिए ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ही सवेरे करीब नौ बजे रालोद के नौ विधायकों राजपाल बालियान बुढ़ाना, अनिल कुमार पुरकाजी, मदन भैया खतौली, चंदन सिंह चैहान मीरापुर, प्रसन्न चौधरी शामली, अशरफ अली खां थानाभवन, गुलाम मौहम्मद सिवालखास, अजय कुमार छपरौली और प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी सादाबाद ने अपना मतदान एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में किया।

इस दौरान रालोद के राजस्थान की भरतपुर सीट से विधायक सुभाष गर्ग भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके साथ ही सपा विधायक राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, महाराजी देवी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। इस कारण राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ की जीत तय हो गई है। संजय सेठ ने विक्ट्री साइन बनाकर अपनी जीत का ऐलान भी मतदान के दौरान ही कर दिया।

इस मतदान को लेकर रालोद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट वायरल कर संदेश साझा किया है। रालोद की ओर से कहा गया कि पार्टी के सभी 9 विधायकों ने एकसाथ, एकमत होकर एनडीए प्रत्याशी को वोट किया। राष्ट्रीय लोकदल का वोट किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं के हक में है। हर वोट भारत रत्न चैधरी चरण सिंह जी के विचारों से प्रभावित और प्रेरित है। सभी माननीय विधायकों का धन्यवाद है जिन्होंने देश की मूल भावना के प्रति, चैधरी साहब के आदर्शों, मानकों और उनके सपनों के प्रति अपनी कड़ी मुहर लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  वर्क ऑर्डर प्रकरण में लिपिक मनोज का वेतन रोका, कर विभाग से तबादला

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ सिंगापुर जापान दौरा, 303 कंपनियों

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-टिकैत चौक पर प्रतिमा लगाने की मांग, मांगेराम ने दिए एक लाखफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  वर्क ऑर्डर प्रकरण में लिपिक मनोज का वेतन रोका, कर विभाग से तबादलाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  बेफिक्र पुरकाजी-मस्जिद में चोरी का खुलासा कराने पर चेयरमैन जहीर सम्मानितलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »