पौत्री से छेड़छाड़ पर की थी नेपाली बहादुर की हत्या

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर क्षेत्र में नहर के पास मिले नेपाली नौकरी बहादुर की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नेपाली बहादुर की हत्या उसको 12 साल से पहचान रखने वाले व्यक्ति ने ही की थी। नेपाली बहादुर ने उसके घर में पौत्री से छेड़छाड़ की थी, जिसके कारण गुस्से में आकर नेपाली को पीटा गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार हत्योरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर ने गुरूवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नेपाली नौकर बहादुर की हत्या के अभियोग का अनावरण करते हुए चार हत्यारोपियों को दबोचा है। इनमें से 03 शातिर हत्याभियुक्तों को उपाध्याय कैन्टीन तथा एक अभियुक्त को मोन्टी तिराहा मीरापुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बोरा बरामद किया गया। सीओ यतेन्द्र नागर ने बताया कि गत तीन नवम्बर को थाना मीरापुर पुलिस को सिखरेड़ा नहर पुल के पास एक अज्ञात शव मिला था, शिनाख्त का प्रयास किया गया तो मृतक की पहचान बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई। मृतक नेपाली बहादुर मगन सिंह के यहां नौकरी करता था। मामले में दो दिन बाद 5 नवम्बर को मगन सिंह पुत्र दिमाग सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी थाना मीरापुर ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर बहादुर की हत्या के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा 6 नवम्बर की रात्रि में बहादुर की हत्या में शामिल रहे चार हत्यारोपियों हरपाल पुत्र ओमी, अजय पुत्र हरपाल और निक्की पुत्र मंगल निवासी मौहल्ला सराय दरवाजा कस्बा मीरापुर तथा राजेन्द्र पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम पलड़ी थाना शाहपुर को गिरफ्तार करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया गया है।

सीओ यतेन्द्र नागर ने बताया कि पकड़े गये लोगों से पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की तो हरपाल ने पुलिस को बताया कि वह मृतक बहादुर को 10-12 वर्ष से जानता था और हरपाल ने ही कई जगह बहादुर को नौकरी पर लगवाया था। काम छूटने पर वह हरपाल के ही घर पर भी कई-कई दिन रहता था।करीब एक साल पूर्व हरपाल ने बहादुर को मगन सिंह के यहां पर काम पर लगवाया था। घटना से करीब 25 दिन पूर्व तबियत खराब होने पर वह काम छोड़कर हरपाल के पास आ गया था और वहीं रह रहा था। सीओ ने बताया कि एक नवम्बर की रात्रि को जब हरपाल के घर के सभी लोग सोये हुए थे, तभी नाबालिग पौत्री की चीख सुनकर हरपाल की आंख खुल गई। उसने देखा कि मृतक बहादुर नें कमरे में अकेली सो रही पौत्री को पकड़ रखा था। यह देखकर उसे गुस्सा आ गया तथा उसने अपने साले व पुत्र को बुला लिया और बहादुर के साथ मारपीट की जिसमें उसका सर दीवार से टकरा जाने से उसकी मृत्यु हो गयी। बहादुर की मृत्यु के बाद हरपाल आदि ने उसके शव को ठिकाने के लिये पडोस में रहने वाले निक्की को बुला लिया तथा उसकी ई-रिक्शा में शव को बोरे में भरकर सिखरेड़ा नहर पर ले गये और शव पुल से फैंक दिया। हत्यारोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार, निरीक्षक अपराध सुनील कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अजयपाल सोलंकी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शहर की 37 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न, चार जोड़े रहे नदारद

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पालिका कार्यालय का निरीक्षणसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »