जिला अस्पताल में अब अपने सेवा देंगे न्यूरो सर्जन डॉ. अश्वमेघ

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया लगातार व्यवस्था सुधार के लिए अहम कदम उठा रहे हैं। उनके प्रयासों से जिला चिकित्सालय में न केवल चिकित्सकों की कमी दूर हो रही है, बल्कि निजी क्षेत्र के विशेष चिकित्सकों की सेवा का लाभ भी यहां पर अब मरीजों को मिलने लगा है। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से हार्ट स्पेशलिस्ट की सेवा शुरू कराने के बाद अब सीएमओ के प्रयास से जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. अश्वमेघ सिंह भी अपनी सेवा देने को तैयार हो गये हैं। इसी सप्ताह से अस्पताल में आने वाले मरीजों को वो अपने सेवा शुरू करने जा रहे हैं। इससे निश्चित ही अस्पताल में न्यूरो सम्बंधी रोगों से परेशान लोगों को बेहतर उपचार मिलेगा। वहीं बुधवार को सीएमओ ने ओपीडी का औचक निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों की समय से उपलबध को परखा और खुद भी मरीजों को देखकर उनका उपचार देने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  जैन संतों का चातुर्मास साधना का पावन पर्वः मीनाक्षी स्वरूप

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा बुधवार को जिला चिकित्सालय में ओपीडी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी कक्षों में पहुंचकर वहां पर चिकित्सकों की उपस्थिति को परखा और मरीजों से भी वार्तालाप करते हुए सुविधा के सम्बंध में जानकारी जुटाई। इसके पश्चात सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने ओपीडी के अस्थि रोग चिकित्सा कक्ष में पहुंचकर वहां पर ओपीडी करते हुए अस्थि रोग से पीड़ित मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श देते हुए उन्हें चिकित्साकीय उपचार प्रदान किया गया। उनके द्वारा हड्डी रोग विशेषज्ञ विभाग के कमरा नंबर- 9 में ओपीडी करते हुए दर्जनों महिलाओं व पुरुषों को हड्डी रोग से संबंधित बीमारियों के संबंध में स्वास्थ्य परामर्श व उपचार दिया गया।

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि बुधवार को ओपीडी का निरीक्षण करने का उद्देश्य यहां पर कार्यरत चिकित्सकों को समय के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। अब अस्पताल में व्यवस्था सुधार की ओर हैं। सभी चिकित्सक समय से अपने कक्षों में मरीजों को सेवा प्रदान करने के लिए उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास जिला चिकित्सालय के साथ ही जनपद की सभी सीएचसी और पीएचसी पर गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवा लोगों को उपलब्ध कराना है। हमने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा को प्रारम्भ कराने का प्रयास किया है। यहां पर हार्ट स्पेशलिस्ट सेवा शुरू कर दी गई है। शहर के प्रमुख न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अश्वमेघ सिंह ने भी हमारा आग्रह स्वीकार करते हुए सप्ताह में एक दिन अस्पताल में ओपीडी करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी सप्ताह से डॉ. अश्वमेघ अपने सेवा प्रदान करना प्रारम्भ करेंगे। यह सेवा निःशुल्क रहेगी। उन्होंने डॉ. अश्वमेघ और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों तथा प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि यह सहयोग सबसे बड़ा है। न्यूरोलॉजिस्ट डा. अश्वमेघ बुधवार या बृहस्पतिवार में से एक दिन अपनी सेवा प्रदान करेंगे। इससे अस्पताल में न्यूरो सम्बंधी बीमारियों के उपचार का रास्ता भी खुलेगा और मरीजों को बेहतर व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम सहयोग से ही समस्याओं को समाधान तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। आगामी दिनों में और भी विशेषज्ञ सेवा शुरू करने के प्रयास हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जंगल में पेड़ से लटका मिला सोनू का शव, मचा हड़कम्प

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »