देवबंद। थाना देवबंद क्षेत्र के गांव बास्तम मे आज (सोमवार) सुबह लगभग 10:00 – 11:00 बजे के आसपास जा रहे लोगो को एक तेंदुआ एक तरफ से दोसरी तरफ सडक पार करते हुए दिखाई दिया। तो लोगो ने गांव मे खबर भेजी। खबर सुनकर गांव के लोगो ने पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना देकर उस जगह पर पुंहचे । सुचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम द्वारा खेत के ऊपर ड्रोन कैमरे से तेंदुए को तलाशती हुई घेराबंदी की और पिंजरे को लगा दिया । ताकि तेंदुआ आबादी वाले इलाके में ना जा सके। फिलहाल वन विभाग की टीम वहां मौजूद है।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के 28 लाख चुराने वाला





