“सैयारा नहीं… साइबर ठग निकला!” – यूपी पुलिस का क्रिएटिव अलर्ट वायरल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा और क्रिएटिव अंदाज़ अपनाया है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए पुलिस ने जनता को एक मज़ेदार लेकिन जरूरी संदेश दिया—जो न सिर्फ हंसाता है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करता है।

पोस्ट में पुलिस ने लिखा:

“Saiyaara देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं…
लेकिन असली बेहोशी तब होगी जब ‘I Love You’ के बाद ‘OTP भेजो प्लीज’ आएगा,
और अकाउंट का बैलेंस 2 रुपये रह जाएगा!”

इस मजेदार अंदाज़ में पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि ऑनलाइन रिश्तों में अंधा भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। खासतौर पर जब बात OTP या बैंकिंग जानकारी की हो। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग यूपी पुलिस की इस रचनात्मक सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पहलगाम के शोक में डूबा ब्राह्मण समाज, डीजे और ढोल बिना निकाली ध्वज यात्रा

इस संदेश में #SaiyaaraSeSavdhaan और #CyberSafeRaho जैसे हैशटैग का उपयोग किया गया है, जो लोगों को डिजिटल सतर्कता की ओर प्रेरित कर रहे हैं। पुलिस की इस पहल का मकसद लोगों को यह समझाना है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। संदेश में साफ कहा गया है, “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।” पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले या किसी अजनबी को OTP साझा करने से पहले दो बार जरूर सोचें। अगर किसी को किसी भी तरह का ऑनलाइन धोखाधड़ी का संदेह हो, तो बिना समय गंवाए तुरंत 112 या साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। यूपी पुलिस ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए विशेष साइबर थाना भी स्थापित किए हैं, जो 24×7 सक्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें:  सनातन का उपहास, बाबर की तारीफ, ये कहकर फंस गया अब्दुल

Also Read This

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »