एमजी पब्लिक स्कूल में अब नेत्र सर्जन देंगी मरीजों को सेवा

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में प्रत्येक माह आयोजित कराये जाने वाले नेत्र चिकित्सा शिविर को अब और भी बेहतर सेवा का माध्यम बनाने का प्रयास किया गया है। इस शिविर में अब नेत्र सर्जन अपनी सेवा प्रदान करते हुए नेत्र रोगियों को आंखों की बीमारी के प्रति उचित परामर्श के साथ उनका उपचार करेंगी और दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी। मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना जायेगा।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक माह के चौथे रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट चेयरमैन और प्रमुख उद्यमी सतीश चंद गोयल ने बताया कि स्कूल परिसर में स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल और स्वर्गीय बिमलावती देवी की पुण्य स्मृति में प्रत्येक माह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। करीब दो साल से ज्यादा समय से यह कार्य लगातार जारी है। इसमें वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा सेवा संस्थान गाजियाबाद के चिकित्सकों का सहयोग मिल रहा था, लेकिन इस बार वरदान धर्मार्थ सेवा संस्थान, प्रेमपुरी मुजफ्फरनगर के सहयोग से 27 अपै्रल को यह शिविर आयोजित कराया जा रहा है।

मुख्य रूप से एमबीबीएस एमएस नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। हम लगातार ही प्रयास कर रहे हैं कि शिविर को और बेहतर बनाया जाये, इसी के लिए शिविर में विशेषज्ञ नेत्र सर्जन को जोड़ा गया है। बताया कि शिविर प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ हो जायेंगे। नेत्र रोगियों को दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी। इसमें मोतियाबिंद पाये जाने पर मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा। इसके लिए रोगी को अपना आधार कार्ड और फोन नम्बर देना होगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें:  अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे तीन शातिर गिरफ्तार

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  केन्द्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने की स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षाजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »