पाकिस्तान ने राजौरी में अधिकारी के घर पर किया हमला, अफसर सहित 3 की मौत

जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। उसने जम्मू कश्मीर के राजौरी में ।क्क्ब् के घर पर गोलियां बरसाईं, जिसमें एक अफसर सहित तीन लोगों की जान चली गई। इस हमले की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर बताया कि राजौरी में पाकिस्तानी गोलीबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा की मृत्यु हो गई। वहीं श्रीनगर और आसपास के इलाकों में मुठभेड़ जारी है। पाकिस्तान ने जम्मू एयर बेस, पठानकोट एयर बेस और श्रीनगर पर मिसाइलें दागीं। भारतीय सेना ने ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां नष्ट हुईं।

इसे भी पढ़ें:  लड्डू में मांसाहारी पदार्थों की मिलावट की जानकारी होने के बाद संतों में नाराजगी

उमर अब्दुल्ला ने दुख जताते हुए कहा कि राजौरी से दुखद समाचार है। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल ही वे डिप्टी सीएम के साथ जिले में घूम रहे थे और मेरी अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे। आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी की गई, जिसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा की मौत हो गई, इस भयानक जान-माल के नुकसान पर अपने दुख और सदमे को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्होंने आगे कहा कि मुझे यकीन नहीं है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय कैसे सोचता है कि उपमहाद्वीप में मौजूदा तनाव कम हो जाएगा, जब आईएमएफ अनिवार्य रूप से पाकिस्तान को उन सभी आयुधों के लिए प्रतिपूर्ति करेगा, जिनका उपयोग वह पुंछ, राजौरी, उरी, तंगधार और कई अन्य स्थानों को तबाह करने के लिए कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बंगाल: NIA टीम पर FIR, TMC नेता की पत्नी ने लगाया मारपीट-बदतमीजी का आरोप

बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मिसाइल हमला किया। उसने जम्मू एयर बेस, पठानकोट एयर बेस, श्रीनगर, ब्यास और उधमपुर पर फतेह-1 मिसाइल दागी। इन इलाकों में जोरदार धमाके सुने गए। अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण जगहों के पास धमाके सुने गए। धमाकों के बाद शहर में सायरन बजने लगे। शहर और घाटी के ज्यादातर हिस्सों में बिजली भी काट दी गई। पाकिस्तान ड्रोन हमलों के साथ ही नौशहरा, पुंछ और कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और गनों से नागरिक इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा है। भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है और पाकिस्तान की हर मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां नष्ट हो गई हैं। पाकिस्तानी हमले में एक भारतीय सैनिक शहीद हुआ है और पुंछ और आरएसपुरा में दो लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें:  बंगाल में ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, दो अधिकारियों को मामूली चोटें

Also Read This

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »