पालिका चेयरपर्सन ने कूकड़ा में किया 24 लाख की ट्यूबवैल रिबोर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सीमा विस्तारित क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले वार्ड 17 कूकड़ा में पेयजलापूर्ति की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ट्यूबवैल के रिबोर कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने कई साल से बनी समस्या का समाधान होने पर उनका अभिनंदन किया। यहां पहुंची पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं और क्षेत्र की आवश्यकता को जानने का प्रयास किया और भरोसा दिया कि विस्तारित क्षेत्र के विकास के लिए वो प्रबितब( हैं और लगातार कार्य कराये जा रहे हैं।

मंगलवार को वार्ड संख्या 17 में राजवंश इंटर कॉलेज कूकड़ा के सामने नगर पालिका द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवैल निर्माण कार्य के लिए यहां पर ग्राम पंचायत के पुराने और खराब ट्यूबवैल का रिबोर कार्य पास कराया गया था, जिसका शुभारंभ नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पालिका के विस्तारित क्षेत्र में मूलभूत सुविधा विकसित करने के लिए पालिका पूरी तरह से गंभीर और संवेदनशील है। यह ट्यूबवैल पालिका सीमा विस्तार से पूर्व कूकड़ा गांव की पंचायत के अधीन संचालित हो रहा था। इसको हैंड ओवर करने में देरी हुई। पालिका ने अपने स्वामित्व में आने के बाद यहां की पेयजलापूर्ति की समस्या को समझा, ट्यूबवैल का तकनीकी परीक्षण कराया गया तो ये खराब अवस्था में हमको मिला था।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में अब नेत्र सर्जन देंगी मरीजों को सेवा


इसको तत्काल ही चलाने के निर्देश दिये गये। जलकल विभाग ने इसका स्टीमेट बनाकर दिया तो इसके रिबोर के लिए बोर्ड से स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस ट्यूबवैल से वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा और इससे जुड़े दूसरे इलाकों के परिवारों को शु( पेयजल की आपूर्ति जल्द ही सुनिश्चित की जायेगी। इसके लिए 15वें वित्त आयोग में टाइड ग्रांट से प्राप्त धनराशि के तहत करीब 24 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इसके शुरू होने से क्षेत्र की पेयजलापूर्ति की समस्या का समाधान हो पायेगा। यह कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नागरिकों को बेहतर सुविधा व सुरक्षित आवागमन प्रदान करेगा। उन्होंने मौके पर पूजन करते हुए ट्यूबवैल रिबोर कार्य का शुभारंभ कराया और सहायक अभियंता जलकल सुनील कुमार तथा अवर अभियंता जलकल जितेन्द्र सैनी को मानक और गुणवत्ता के अनुसार कार्य समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर वार्ड सभासद प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, कूकड़ा मंडल अध्यक्ष भाजपा अमित शास्त्री, सुशील गोयल, मुकेश प्रधान, विपिन शर्मा, विपिन प्रजापति, लोकेश बंसल, विवेक मित्तल, नवीन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के कार्य की सराहना की और आभार व्यक्त किया। 

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ियों को इस बार हलवा प्रसाद बांटेंगे चेयरमैन जहीर फारूकी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  वार्ड 45 में सड़क निर्माण की जांच

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  दद्दो गैंग के शातिर ने एसटीएफ को मुजफ्फरनगर तक दौड़ायाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैंः ममता अग्रवालइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर कांवड़ देखने गई युवती को कार ने मारी टक्कर, मौतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »