फ्रेश वेस्ट के निस्तारण में आत्मनिर्भर बनेगी पालिका

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् अगले कुछ महीनों में शहर को गारबेज फ्री बनाने के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल करने जा रही है। पालिका प्रशासन के लिए सिरदर्द बन रहा कूड़ा कमाई का बड़ा साधन बनाया जा रहा है तो बड़े जुर्माने का कारण बन रहे लीगेसी वेस्ट को निःशुल्क निस्तारण करने की ओर कदम बढ़ाने के साथ ही पालिका ने अब प्रतिदिन शहर से निकलने वाले करीब 300 टन फ्रेश वेस्ट का हाथों हाथ सेग्रीकेशन कर निस्तारण करने में भी आत्मनिर्भरता हासिल करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पालिका आगामी दिनों में अपनी दो ट्रॉमल मशीन खरीदने जा रही है, जिससे प्रतिदिन निकलने वाले फ्रेश वेस्ट का निस्तारण कराने की व्यवस्था लागू की जायेगी।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के 55 वार्डों से निकलने वाले कूड़े-करकट को किदवईनगर स्थित एटूजेड प्लांट पर बनाये गई डम्प साइट पर डाला जा रहा है। यहां पर पहले से ही पुराना वेस्ट पालिका की मुसीबत बना हुआ है। ऐसे में रोजाना यहां पर डम्प हो रहे करीब 300 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किये जाने के कारण डम्प साइट पर स्थान भी कम पड़ने लगा है। फ्रेश वेस्ट के निस्तारण के लिए वर्तमान में पालिका ने ठेका छोड़ा है। प्लांट पर 40 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा एकत्र फ्रेश वेस्ट का निस्तारण कराने के लिए पालिका को करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। ठेकेदार फर्म सड़क बनने का इंतजार कर रही है। इसके बाद प्लांट पर फ्रेश वेस्ट का निस्तारण करने के लिए ट्रामल मशीन लगाकर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  नाइट स्वीपिंग के विरोध में वाल्मीकि नेताओं ने दिया धरना

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने फ्रेश वेस्ट के निस्तारण के लिए हो रहे इस खर्च को बचाकर इस मामले में पालिका को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से इसके लिए पालिका अपनी ट्रॉमल मशीन खरीदने जा रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि शहर से प्रतिदिन करीब 234 मीट्रिक टन फ्रेश वेस्ट निकल रहा है। इसका निस्तारण एमआईटूसी कंपनी के माध्यम से एटूजेड प्लांट पर डम्प साइट पर किया जा रहा है। वहां पर अब कूड़ा डालने का स्थान भी कम पड़ने लगा है। ऐसे में छह माह से एकत्र 42120 मीट्रिक टन फ्रेश वेस्ट का प्रसंस्करण, निपटान और निष्पादन करने के लिए पालिका ने आयुषी हाईजीन एण्ड केयर प्रा.लि. नई दिल्ली को टैण्डर दिया है। कंपनी को इस फ्रेश वेस्ट के लिए पालिका 414 प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से 01 करोड़ 74 लाख 37 हजार 680 रुपये का भुगतान करेगी। यह समस्या स्थाई होने के कारण अब पालिका प्रतिदिन निकलने वाले फ्रेश वेस्ट का निस्तारण करने को दो ट्रामल मशीन खरीदने की तैयारी कर रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार 15वें वित्त आयोग की धनराशि से 200 टन प्रतिदिन क्षमता वाली दो ट्रॉमल मशीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, इन मशीनों की खरीद पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मशीन खरीद का यह प्रस्ताव जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष रखा जायेगा। स्वीकृति मिली तो पालिका इन मशीनों को खरीदकर प्लांट पर स्थापित करते हुए अपने कर्मचारी लगाकर प्रतिदिन फ्रेश वेस्ट का प्रसंस्करण और निस्तारण कराया जायेगा। इससे कूड़े की समस्या से निजात मिलेगी और प्रसंस्कृत कूड़े को बेचकर आय भी बढ़ाई जा सकेगी। 

इसे भी पढ़ें:  संदिग्ध हालत में महिला बैंक अधिकारी की हुई दफ्तर में मौत

Also Read This

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »