MUZAFFARNAGAR RAIN-जनता ने जनप्रतिनिधियों को दिखाये बदहाली के नाले

मुजफ्फरनगर। शहर में विकास की चकाचौंध के बीच लापरवाही और अनदेखी की बदहाली से परेशान जनता गुस्से में है और जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों को विकास का आईना दिखाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। शहर में दो बड़ी बारिश के बाद जलभराव से आक्रोशित लोगों ने जनता के बीच पहुंचे मंत्री कपिल देव और अफसरों को बदहाली के नालों का हाल दिखाया, जिनकी सफाई और निर्माण पर सरकार का एक मोटा बजट कई विभागों के द्वारा खर्च करने का दावा किया जाता है। जनता में असंतोष को देखकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों से जल निकासी को बेहतर करने के लिए सुझाव के साथ ही समस्या बने रहने को लेकर रिपोर्ट भी तलब की है। फोन पर कई अधिकारियों को फटकार लगाई और जनता को भरोसा दिया कि जल्द ही एक विस्तृत कार्ययोजना बनाकर समस्याओं के स्थाई समाधान पर काम होगा।


शहर में 30 जून को 130 मिमी और नौ जुलाई को 121 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इतनी भारी बरसात के कारण शहर से गांव देहात तक हाल बेहाल नजर आया, लेकिन बारिश के साथ नालों का गन्दा पानी घरों और दुकानों में भर जाने के कारण लोग आक्रोशित हो गये और गुरूवार को शहर के हनुमानपुरी रामलीला टीला के महिला पुरुषों ने सुबह से रात तक सड़क पर रहकर हंगामा किया। इसमें कई जनप्रतिनिधियों को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायक का भी जनता ने घेराव किया।

नगर विधायक और प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल रात से ही जनता के बीच मौजूद हैं। देर रात वो रामलीला टीला में सड़क पर धरने पर बैठे लोगों के बीच पहुंचे, यहां महिलाओं ने बेहद गुस्सा जाहिर करते हुए उनके सामने ही कहा कि भाजपा के विधायक, मंत्री और चेयरमैन होने के बावजूद शहर में जलभराव, टूटी सड़कें और कूड़े की समस्या से जीवन दयनीय हो रहा है। महिलाओं ने जलभराव से घरों का हाल दिखाया। कहा परेशानी नालों से नहीं, सही ढंग से सफाई नहीं होने और बेतरतीब किये गये विकसा कार्य से हो रही है। लोगों के आक्रोश के बीच ही मंत्री कपिल देव ने निकाय प्रभारी एडीएम प्रशासन संजय सिंह, ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह, जल निगम एक्सईएन, सीएनडीएस के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और जमकर फटकार लगाई। संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल बुलाकर स्थिति का निरीक्षण कराया और समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। नाले और सीवर की सफाई के लिए तत्काल टीम को लगवाया। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि जल निकासी, सफाई और नालों के पुनर्निर्माण आदि कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने परिवार सहित किए भगवान शिव के मल्लिकार्जुन स्वरूप के दर्शन

रामपुरी से रामलीला टीला तक तीन किलोमीटर पैदल भ्रमण कर जानी समस्या

मुजफ्फरनगर। रात को रामलीला टीला पर लोगों के बीच पहंुचकर धरना समाप्त कराने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल शुक्रवार की सुबह रामपुरी में जनता के बीच पहुंचे और यहां से रामलीला टीला तक करीब तीन किलोमीटर लंबे एरिया में गली गली घूमते हुए पैदल ही स्थलीय निरीक्षण करते हुए नालों की सफाई और समस्या को समझने का प्रयास किया। उन्होंने एडीएम प्रशासन संजय सिंह, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ ही जल निगम, सीएनडीएस, सेतु निगम, सिंचाई विभाग के अफसरों को भी मौके पर तलब किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव रामपुरी से लद्दावाला, गणेशपुरी, मिमलाना रोड, रामलीला टीला तक पहंुचे और गली गली नालों तथा सीवर लाइन का निरीक्षण करते हुए उनके नक्शों और डीपीआर को भी मौके पर ही तलब करते हुए समस्या को समझने का प्रयास किया। नागरिकों ने मंत्री को नालों की बदहाली दिखाई और बंद सीवर भी ढक्कन खोलकर दिखाये, जिनसे पानी ओवर फलो हो रहा था। लोगों में कड़ी नाराजगी बनी हुई थी।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि शहर के मौहल्ला रामपुरी व मिमलाना रोड क्षेत्र में भारी बारिश के चलते उत्पन्न जलभराव और नालों की सफाई से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ लगभग 3 किलोमीटर लंबे क्षेत्र का पैदल दौरा कर अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नालो व नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था के सुधार और सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए जल निकासी में बनी बाधा को लेकर पालिका, जल निगम और प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि कुछ विशेष प्वाइंट को चिन्हित कर समस्या समाधान की ओर बढ़ा जा सके। हमें मिलकर जनता की पीड़ा को दूर करना और उन्हें स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण देना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जब तक आखिरी व्यक्ति को राहत नहीं मिलती, तब तक यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अफसरों के सामने दस्तावेज उठाकर दीवार कूदा कादिर का बेटा शाह, दो बेटियां भी हुई गिरफ्तार

ईओ पालिका ने ठेकेदार को हड़काया, दोबारा नाले साफ कराने के निर्देश

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने मंत्री कपिल देव के निरीक्षण के दौरान ही नालों की सफाई के लिए कार्य कर रहे ठेकेदार को मौके पर ही तलब करते हुए खूब हड़काया और सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से भी नाला सफाई को लेकर रिपोर्ट तलब की है। ईओ ने बताया कि हाल ही में पालिका की बोर्ड बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद पांच बड़े नालों के अलग अलग टैण्डर छोड़कर कार्य शुरू कराया गया है। यह कार्य करीब 30 लाख रुपये से कराया जा रहा है।

प्रतिदिन नालों की सफाई कार्य कराने की रिपोर्ट विभाग से प्राप्त हो रही है, लेकिन दो बड़ी बारिश में शहर में विपरीत स्थिति उत्पन्न होने के कारण अब ठेकेदारों को दोबारा से नालों की सफाई करने के निर्देश दिये गये हैं। निर्माण विभाग के एई नैपाल सिंह को निर्देश दिये गये हैं कि शर्तों के अनुरूप नालों की तली झाड़ सफाई होने तक ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही निर्माण, स्वास्थ्य और जलकल विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर जल निकासी में बनी समस्या पर विस्तृत सर्वे के साथ रिपोर्ट मांगी गई है। कहा कि जल निकासी में नालों पर अतिक्रमण, लोगों के द्वारा प्लास्टिक वेस्ट, थर्माकोल और सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ ही गोबर व गन्दगी नालों में बहाने के कारण भी ये समस्या गंभीर बनी हुई है। निरीक्षण के दौरान रामपुरी और गणेश पुरी में दूध डेयरियों से गोबर सीधा नालियों में बहाया जा रहा था, दो डेयरी संचालकों का चालान कटवाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण से रोकने पर तनाव पनपा

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »