मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। बुलेट बाइक को पटाखा बाइक बनाने वालों के खिलाफ एसएसपी संजय वर्मा लगातार सख्त कार्यवाही कर रहे हैं। पहले चैकिंग अभियान में दर्जनों पटाखा बुलेट पकड़कर भारी जुर्माना किया गया और अब अब एसएसपी के आदेश पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा पटाखा बुलेट बनाने के लिए मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले दुकानदार सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 14 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए गये।

जनपद मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों व मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने/इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा निरंतर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 16.06.2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले दुकानदार सहित 02 अभियुक्तों को हाजी अनीस वेल्डर दुकान निकट मिनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 14 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किये गये। इनमें अदनान पुत्र रईस निवासी खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। (उम्र लगभग 21 वर्ष) और प्रवीण कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी रसूलपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। (उम्र लगभग 29 वर्ष) शामिल हैं, इनके कब्जे से पुलिस टीम ने 14 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किये हैं।

एसएचओ थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण उपरोक्त मिनाक्षी चौक के पास स्थित हाजी अनीस वेल्डर दुकान पर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाने गया था, जहां पर अदनान उपरोक्त द्वारा वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाये जाते हैं। यह साइलेंसर बहुत तेज आवाज करते है जिससे ध्वनि प्रदूषण होता है तथा राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। साथ ही इस तरह का कृत्य यातायात नियमों का उल्लंघन भी है। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा इस दौरान दुकान से 14 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किये गये हैं तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध 170,126,135 बीएनएसएस की निरोधात्मक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शानु चौधरी और हैड कांस्टेबल कृष्णवीर शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों व मॉडिफाइ़ड साइलेंसर, लाल-नीली बत्ती, प्रेशर होर्न, हूटर आदि का प्रयोग करने वालों पर कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी विवादित स्थल की दीवार

ऑपरेशन चक्रव्यूह-एक ही दिन में 17 वांछित गिरफ्तार

जनपद मुजफ्फरनगर में लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” चलाया जा रहा है। दिनांक 15.06.2025 को ऑपरेशन चक्रव्यूह के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में सभी थानों पर कुल 32 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया साथ ही विभिन्न अभियोगों में वांछित 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 40 एनबीडब्लू (गैर जमानती वारण्ट) वारण्टों का निस्तारण किया गया जिसमें 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नूर ज्वैलर्स की डकैती का पर्दाफाश, पडौसी ने कराई थी वारदात

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »