छपार में पशु चोर से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

मुजफ्फरनगर। छपार पुलिस की चैकिंग के दौरान एक बाइक सवार शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भागते हुए बदमाश को पीछा कर पुलिस ने जंगल में घेर लिया और दोनों तरफ से गालियां चली तो पुलिस की गोली लगने से ये बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में उसको जंगल में ही दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पकड़ा गया बदमाश पांच मुकदमों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ पशु चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। मेरठ और बागपत सहित अन्य जिलों में उसके खिलाफ दस मुकदमे भी दर्ज पाये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में किया टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन

सीओ सदर देववृत वाजपेयी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना छपार इंस्पेक्टर विकास यादव के नेतृत्व में बीती रात्रि में थाना छपार पुलिस की सलार कॉलेज, छपार के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में पशु चोरी सहित 05 अभियोगों में वांछित 01 शातिर चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया 18 नवम्बर एवं 28 नवम्बर को अलग-अलग स्थानों से पशु चोरी की घटना की गयी थी, जिनके सम्बन्ध में थाना छपार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश में टीम को लगा दिया गया था। बीती रात छपार के एनएच 58 पर सलार कॉलेज के पास चेकिंग की जा रही थी। संदिग्ध अवस्था में आते एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो जाता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने के लिए आवाज दी गयी तो नहीं रुका तथा तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की पीछा किया गया, तो वह व्यक्ति पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस ने फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश घायल हो गया। बदमाश की पहचान अनीस उर्फ मस्ताना पुत्र रफीक निवासी बडका थाना बडौत, बागपत के रूप में हुई अनीस वर्तमान में समरगार्डन लिसाडी गेट मेरठ में रह रहा है। उससे पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुधीर कुमार और सत्यप्रकाश यादव, हैड कांस्टेबल अमित कुमार और विनय तथा कांस्टेबल शिवम शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धा भाव से मना वीर बाल दिवस

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  अन्तर्जनपदीय गैंग के तीन शातिर टप्पेबाज दबोचेजनसंपर्क अभियान के दौरान सबसे

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »