MUZAFFARNAGAR-प्रदूषण विभाग हुआ सक्रिय-कई उद्योगों पर लगाई सील

मुजफ्फरनगर। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता घटने तथा लगातार प्रदूषण बढ़ने के कारण सीएक्यूएम के द्वारा ग्रेप स्टेज-4 लागू कर दिये जाने के कारण तमाम व्यवस्था जनपद मुजफ्फरनगर में भी प्रभावित होने लगी हैं। डीएम की सख्ती के बाद मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों ने भी सक्रियता दिखाई और अलग अलग स्थानों पर चल रहे उद्योगों पर छापामार कार्यवाही करते हुए नियमों के खिलाफ चल रहे कुछ उद्योगों का संचालन बंद कराने के लिए उनको सील किया गया।

डीएम उमेश मिश्रा के आदेशों के चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह के द्वारा दो टीमों का गठन करते हुए उद्योगों का औचक निरीक्षण शुरू कराया गया है। पहली टीम में शामिल अवर अभियंता संध्या शर्मा ने एलए सर्वेश कुमार और एफए मौहम्मद आलम के साथ कई स्थानों पर चल रहे उद्योगों पर छापामार कार्यवाही की। जेई संध्या शर्मा ने बताया कि जौली रोड पर सिखरेडा गांव के पास त्यागी कंस्ट्रक्शन हॉट मिक्स प्लांट का संचालन होता पाया गया। जबकि वायु प्रदूषण के कारण कंस्ट्रक्शन वर्क पर पाबंदी लगाई गई है। ऐसे में तत्काल ही कार्यवाही करते हुए इस हॉट मिक्स प्लांट को बंद कराया गया। जेई ने विभागीय टीम के साथ मिलकर यहां पर प्लांट की मशीनों को सील किया। इसके साथ ही देवबंद रोड पर मलीरा गांव से आगे स्थित शिव शक्ति हॉट मिक्स प्लांट और वहीं पर स्थित एकेवी कन्स्ट्रक्शन पर भी छापा मारा गया।

इसे भी पढ़ें:  UGC ACT-मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज

जेई संध्या ने बताया कि यहां पर हॉट मिक्स प्लांट बंद पाया गया, लेकिन भविष्य में इसके संचालन की संभावना को क्षीण करने के लिए दोनों प्लांट की सीलिंग की कार्यवाही की गई। इसके अलावा कुछ अन्य उद्योगों टायर फैक्ट्री, कोल्हु आदि को भी निरीक्षण किया गया। टायर फैक्ट्री बंद मिली तो कोल्हु संचालकों को भी नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया और पन्नी कचरा नहीं जलाने तथा खुले में कूड़ा या लकड़ी नहीं जलाने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी टीम ने जेई राधा गुप्ता के नेतृत्व में छापामार कार्यवाही करते हुए उद्योगों का निरीक्षण किया। उनके साथ रवि प्रकाश सिंह जेआरएफ और अन्य कर्मचारी रहे। जेई राधा गुप्ता ने बताया कि चांदपुर मखियाली के पास स्थित प्लास्टिक पायरोलिसिस प्लांट संचालित पाये जाने पर टीम ने तत्काल ही प्लांट को बंद कराते हुए उसको सील किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर एनसीआर में ग्रेप स्टेज 4 के नियमों का पालन कराने को विभागीय स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है। आज दो टीमों को लगाकर औचक निरीक्षण के दौरान कई उद्योग सील कराये गये हैं। कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए भी निगरानी की जा रही है। सरकारी विभागों को भी इसके लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए सूची मांगी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने किया पुलिस कर्मियों को सम्मानित

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मोदी के मंत्री के मंच पर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »