जीएसटी टीम पर हमले में कादिर की बेटियों को मिली जमानत

मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद कादिर राणा की राणा स्टील फैक्ट्री पर हुई जीएसटी टीम की छापामार कार्यवाही के दौरान विवाद के बाद टीम पर हमले के मुकदमे में फंसी उनकी दोनों बेटियों को विशेष अदालत ने गुरूवार को नियमित जमानत दे दी। वो अंतरिम जमानत पर चल रही थीं।

पांच दिसम्बर को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के वहलना चौक स्थिता राणा स्टील फैक्ट्री पर डीजीजीआई मेरठ यूनिट की डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता के नेतृत्व में रेड हुई थी। इस जीएसटी रेड के दौरान टीम को घेर लिया गया था। इसमें जीएसटी अधिकारी के द्वारा सिविल लाइन थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करतो हुए पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, सद्दाम राणा के साथ ही पूर्व सांसद कादिर राणा की दो बेटियों सादिया और शारिया को नामजद किया था। उसी दिन पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया था, इसमें शाहनवाज और सद्दाम को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया और सादिया तथा शारिया को अंतरिम जमानत प्रदान कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:  पालिका के संविदा सफाई कर्मियों के लिए मांगा वर्दी भुगतान

बाद में केस विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के सुपुर्द कर दिया गया। गुरूवार को यहां पर सादिया और शारिया की नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई, जिसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलील को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने दोनों बहनों को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। शाहनवाज राणा और सद्दाम राणा को भी इस केस में जमानत मिल चुकी है, लेकिन शाहनवाज राणा फर्जी कंपनी के दूसरे केस में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। 20 दिसम्बर को सुनवाई की तिथि नियत है। 

इसे भी पढ़ें:  जानसठ रोड पर सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक की मौत

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  संसद में हरेन्द्र मलिक ने उठाया

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »