राजपूत महासभा ने की सपा सांसद की निंदा, राणा सांगा को बताया महान

मुजफ्फरनगर। सपा सांसद के द्वारा राणा सांगा को लेकर दिये गये बयान के विरोध में बुधवार को राजपूत महासभा के द्वारा प्रदर्शन कर आक्रोश जताया गया। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर राजपूत समाज ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से माफी मांगने और अपनी पार्टी के सांसद पर कार्यवाही की मांग की है।

राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष ठा. राजेन्द्र सिंह पुण्डीर के नेतृत्व में बुधवार को समाज के सैंकड़ों लोग हाथों में बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर डीएम कार्यालय पर जुलूस के रूप में पहुंचे। ये लोग सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ नारे लगाते हुए आक्रोश प्रकट कर रहे थे। प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा गया। इसमें सपा सासंद रामलीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर की गई टिप्पणी पर रोष प्रकट करते हुए उनकी सदस्यता रद कर जेल भेजने की मांग की गयी। ज्ञापन में कहा गया कि भारत वर्ष के मेवाड़ राजवंश में अनेक ऐसे महान पराक्रमी यो(ा राजा हुए, जिन्होंने भारत पर आक्रमण करने वाले तथा मुस्लिम आक्रान्ताओं को यु( में ललकारा और हराया। राणा सांगा भी इनमें शामिल हैं। उन्होंने इब्राहिम लोदी व बाबर को यु( में हराया। जिसका उल्लेख खुद बाबर ने अपने बाबरनामा में किया।

बाबरनामा में इस घटना का भी उल्लेख है कि बाबर को पंजाब के गर्वनर दौलत खान व इब्राहिम लोदी के चाचा आलम खान ने इब्राहिम लोदी पर आक्रमण करने हेतु भारत बुलाया था। राणा सांगा जीवन भर भारत मां की रक्षा के लिए लड़ते रहे। ऐसे महापुरूष पराक्रमी यो(ा को अपमानित करने का काम समाज वादी पार्टी राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा किया गया जो निदंनीय है जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार अर्थात बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राजपूत समाज ने मांग करते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आरोपी सांसद रामजीलाल सुमन को तुरन्त पार्टी से निष्कासित करें और समाज से माफी मांगे। प्रदर्शन में मख्य रूप से ठा. राजेन्द्र पुण्डीर के साथ दिनेश पुण्डीर, डॉ. देवेन्द्र पुण्डीर, नीरज सिंह, राहुल सिंह, नीरज सोलंकी, भीष्म सिंह पुण्डीर, ठा. रामफल सिंह, योगेश ठाकुर, राहुल पुण्डीर, पुरूषोत्तम, मुकेश, संजीव, राकेश सिसौदिया, सुभाष चौहान, अमित पुण्डीर, अग्रीस राणा, अंकुर राणा, श्रवण सोम आदि शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने टोल पर खुलवाया रोहाना खुर्द का अवैध बेरियर

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  पुलिस पोस्टिंग के आंकड़े जारी किये तो सरकार ने वेबसाइट ही

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »