पेशाब करने से मना करने पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र के गांव मोरना में एक मकान के बाहर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया। इस घटना से ग्रामीणों के साथ ही पुलिस में भी हड़कम्प मचा है। कहा जा रहा है कि घर के पास पेशाब करने से मना करने के बाद ही यह फायरिंग कर परिवार को भयभीत करने का काम किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए जांच पड़ताल में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का फर्जी लैटर पेड

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक मकान के बाहर ही परिवार को दहशत में लेने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली मकान के दरवाजे पर भी लगी। इसमें किसी को चोट नहीं पहुंची है, लेकिन इस घटना से परिवार भयभीत है। बताया गया कि गांव मोरना निवासी राकेश के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने यह फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया है। पुलिस के अनुसार गुरूवार की रात लगभग 11 बजे के करीब चार-पांच व्यक्ति राकेश के मकान के सामने पेशाब कर रहे थे। इसी दौरान राकेश और परिजनों ने उनको टोका तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। उस दौरान आस पडौस के लोगों ने उनको वहां से समझाकर भेज दिया था। आरोप है कि ये लोग अन्य साथियों के साथ दोबारा राकेश के मकान के बाहर आये और गाली गलौच करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के द्वारा चार राउंड फायरिंग की गई। इससे परिवार दहशत में आ गया। राकेश ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस रात्रि में ही पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। राकेश ने पुलिस को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार टोल पर परिवार की पिटाई में मुकदमा दर्ज

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार टोल पर परिवार की पिटाई

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »