राशन डीलर खा गया खाद्यान्न, लाइसेंस निलंबित, मुकदमा हुआ दर्ज

मुजफ्फरनगर। राशन की कालाबाजारी का मामला लगातार जारी है। कोटेदार बिना भय के गरीबों के हक के रूप में मिलने वाला खाद्यान्न डकाकर अवैध रूप से धन अर्जित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे ही एक कोटेदार के खिलाफ मिली शिकायत की जांच में खाद्यान्न की कालाबाजारी कर मुनाफा कमाने की बात साबित हुई तो विभागीय स्तर पर आरोपी का लाइसेंस निलंबित करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस कोटेदार के पास उपलब्ध करीब 30 कुंतल खाद्यान्न में से जांच में मौके पर मात्र 25 किलोग्राम खाद्यान्न ही उपलब्ध पाया गया है। इसके साथ ही कोटेदार के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  किसान संगठनों ने खरीफ एमएसपी बढ़ोतरी को बताया धोखा

तहसील सदर के पूर्ति निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने चरथावल थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि विभागीय स्तर पर थाना क्षेत्र के गांव लुहारी खुर्द में उचित दर विक्रेता के रूप में धर्मेन्द्र कुमार को खाद्यान्न वितरण के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया था। राशन डीलर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उसके द्वारा माह नवम्बर 2024 में कार्ड धारकों के अंगूठे ई पॉश मशीन पर लेने के बावजूद भी उनको खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। इस शिकायत के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर 27 नवम्बर को उनके द्वारा दोपहर के समय उचित दर विक्रेता धर्मेन्द्र कुमार को ग्राम लुहारी खुर्द में स्वीकृत चौहद्दी में रक्षित खाद्यान्न का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान धर्मेन्द्र कुमार भी अपनी दुकान में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्कूल बस में घुसा लोडर, 12 छात्राएं हुई घायल

पूर्ति निरीक्षक नरेनद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि निरीक्षक में माह अक्टूबर और नवम्बर का ई पॉश मशीन से राशन आहरण के उपरांत जो कोटा बचना चाहिए था, वो उपलब्ध नहीं पाया गया। बताया गया कि इनके पास कुल 29.700 कुन्तल खाद्यान्न शेष होना चाहिए था, जिसमें 13.24 कुन्तल गेहूं, 15.86 कुन्तल चावल और 06 किलोग्राम चीनी का कोटा शेष होना चाहिए था, लेकिन भौतिक सत्यापन में मात्र 25 किलोग्राम गेहूं ही रक्षित पाया गया। दुकान में स्टॉक रक्षित नहीं होने के सवाल पर धर्मेन्द्र कुमार मौके पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। मौके पर भी ग्रामीणों और कार्ड धारकों ने उन पर नवम्बर माह में अंगूठा लगवाने के बावजूद खाद्यान्न वितरण नहीं करने के आरोप लगाये गये। मौके से बरामद 25 किलोग्राम गेहूं, ई पॉश मशीन और कांटा पास के ही कोटेदार रूपेश सैनी की सुपुर्दगी में दे दिया गया। जिलाधिकारी की अनुमति के उपरांत धर्मेन्द्र कुमार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर चरथावल पुलिस ने कोटेदार धर्मेन्द्र कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  सुन लें अफसर, बुढ़ाना में एक्शन का रिएक्शन होगाः संजीव बालियान

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सुन लें अफसर, बुढ़ाना में एक्शन का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्कूल बस में घुसा लोडर, 12 छात्राएं हुई घायलफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी को भेंट किया मुजफ्फरनगर का गुडइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »