आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को आरपीएल और वसुंधरा टीमों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच पर भी आरपीएल के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा और वसुंधरा की टीम को तीन विकेट के अंतर से पराजित कर लगातार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के खिताब पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम पर चल रहे एमपीएल टी-20 टूर्नामेंट में वसुंधरा की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। अपने ओपनर शांतनु के जल्दी आउट होने के बाद वसुंधरा शुरू से ही दबाव में रही। मध्यक्रम में वरुण और कोविंद ने थोड़ा स्कोर को आगे बढ़ाया लेकिन वह भी जल्दी आउट हो गए आखिर में अमन ने 16 बोल पर ताबड़तोड़ 40 रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 140 के पार पहुंचाया। इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी आरपीएल ने अपना पहला विकेट जल्दी ही खो दिया, विवेक और आराध्या ने दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इन दोनों के आउट होने के बाद आरपीएल की टीम बिखर सी गई। मानिक ने दो ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिए जिसके चलते मैच में दिलचस्प मोड आ गया और मैच का अंतिम क्षण बेहद ही रोमांचकारी बन गया था। आरपीएल की टीम को अपनी जीत के लिए आखिरी के दो ओवर में 18 रन चाहिए थे जिसको चार गंेद शेष रहते हुए ही आरपीएल ने हासिल कर लिया। अमन ने 3 विकेट लिए। जिसके चलते शुरुआत से ही पूरी पारी दबाव में रही।

इसे भी पढ़ें:  नकली दवा प्रकरणः पत्नी के नाम लाइसेंस, व्हाटसएप पर दवा करोबार

मैच के समापन समारोह में मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, सि(ार्थ तोमर उपस्थित रहें। मैन ऑफ़ द मैच 33 रन बनाने के साथ ही 2 विकेट लेने वाले वाले आराध्य यादव को दिया गया। फाइटर ऑफ मैच अमर सिंह, बेस्ट फील्डर का पुरस्कार युवराज को दिया गया। इस मैच में निर्णायक की भूमिका रवि कौशिक और मोहम्मद शाहिद ने निभाई। थर्ड अंपायर के रूप में आदिल जैदी और फोर्थ अंपायर शादाब रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग पलक शर्मा ने की। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, सीए अजय जैन,उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी, अरशद आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  नाना ने ही नाती की जान ली, वजह चौंकाने वाली

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लर्निंग साइंस वाया

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पुलिस टीम पर हमलाः शातिर गौकश ने छत से बरसाए ईंट-पत्थर, सिपाही का सिर फटाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  नाना ने ही नाती की जान ली, वजह चौंकाने वालीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल-numax city!लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »