MUZAFFARNAGAR-लक्ष्य से भटकने पर एआरटीओ प्रवर्तन के वेतन पर रोक

मुजफ्फरनगर। राजस्व वसूली के लिए दिये गये लक्ष्य से भटकने के कारण शासन स्तर से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ;एआरटीओद्ध के वेतन को रोक दिया गया है। वो दो माह के लक्ष्य में केवल 4 प्रतिशत कम वसूली करने के दोषी पाये गये थे। इसको कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए परिवहन आयुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी के साथ उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। इससे परिवहन विभाग में भी हलचल मची है।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों के साथ कृष्ण गोपाल ने मनाया नये साल का जश्न

बता दें कि एआरटीओ विभाग में प्रत्येक माह राजस्व वसूली के लिए लक्ष्य दिया जाता है। इसको लेकर गभीर दिशा निर्देश भी दिये जाते हैं। पिछले दिनों जुलाई और अगस्त माह में दिये गये लक्ष्य के प्रति हुई राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। इसमें जनपद मुजफ्फरनगर में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाये जाने पर परिवहन आयुक्त चन्द्रभूषण सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। बताया गया है कि जुलाई और अगस्त माह के लिए एआरटीओ प्रवर्तन को 72 लाख रुपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन इन दोनों माह में एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा द्वारा जुलाई अगस्त माह में 67 लाख रुपये की ही वसूली की गई। इसको लेकर परिवहन आयुक्त ने एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए उनके सितम्बर माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने कार्यवाही के सम्बंध में बताया कि जुलाई और अगस्त माह में मिले लक्ष्य के सापेक्ष विभागीय स्तर पर जिले में 96 प्रतिशत राजस्व वसूली ही की गयी है। इसी के आधार पर परिवहन आयुक्त द्वारा उनके वेतन आहरण पर रोक लगाई गई। बताया कि परिवहन आयुक्त द्वारा उनका स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है, इसके लिए कम राजस्व वसूली के लिए जवाब भेजा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगा स्नान को हरिद्वार जा रहे तीन भाइयों को मैजिक ने कुचला, मौत

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव छछरौली में दुल्हैंडी के दिन दलितों और दबंगों के बीच

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »