मुजफ्फरनगर। स्क्रेप कारोबारी आबुल पुत्र मोहम्मद इरफान खालसा पट्टी सुजडू 38 वर्ष, वहलना कट पर रात 12 बजे के ट्रक ऊपर चढ़ गया, इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की शुरू कर दी है। मृतक कारोबारी के दो लड़के है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आज मृतक कारोबारी के जनाजे को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: 25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तारजनसंपर्क अभियान के





