बुढ़ाना में एसडीएम ने किया महिला-बाल कांवड़ियों का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास के पावन अवसर पर महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में आयोजित कांवड़ यात्रा का आयोजन नगर में अद्भुत श्रद्धा, सुरक्षा और सेवा के वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान बाल कांवड़ियों एवं महिला कांवड़ियों का विशेष सम्मान किया गया।

बुढाना स्थित चरण सिंह तिराहा के निकट बने पुलिस स्वागत एवं सहायता केंद्र पर शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई और उन्हें ताजगी देने हेतु फल व जल वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के डॉ. राजीव कुमार, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमेश, विद्यालय की शिक्षिकाएं और गाइड्स भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बाल एवं महिला कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंटकर उनका हौसला बढ़ाया एवं शिवभक्ति के इस पवित्र कार्य में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वायु प्रदूषण के कारण जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

इस पावन अवसर पर संपूर्ण यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्थानीय प्रशासन ने पूरी तरह से निगरानी रखी। स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई उपजिलाधिकारी श्रीमती मोनालिसा जौहरी, पुलिस उपाधीक्षक गजेन्द्र पाल सिंह, तहसीलदार महेन्द्र यादव, नायब तहसीलदार अमन कुमार एवं रोहित कुमार, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा, एवं उप निरीक्षक योगेश कुमार ने की। इन सभी अधिकारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर शिवभक्तों का स्वागत किया और उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता ने आधी रात तुड़वा दी पड़ौसी दुकानदार की दीवार

इस वर्ष कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में बालक और महिलाएं सम्मिलित हुईं। प्रशासन की ओर से इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु विशेष प्रबंध किए गए। अलग से सहायता केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की गई। शिवभक्तों के चेहरों पर उमंग, श्रद्धा और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों व विद्यालयों की सहभागिता से यह आयोजन एक सामाजिक सौहार्द का उदाहरण बनकर उभरा। यह आयोजन यह सिद्ध करता है कि जब प्रशासन, समाज और श्रद्धालु एकसाथ मिलकर धार्मिक आयोजनों को उत्सव का स्वरूप देते हैं, तो वह ना केवल अनुशासन और सुरक्षा के साथ संपन्न होता है, बल्कि जनसेवा और संस्कारों का भी संदेश देता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जानलेवा होती गर्मी से जिले में आपदा अलर्ट

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »