नवम्बर में सेकंड सेटरडे का अवकाश हुआ निरस्त

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व पर दो दिन का अवकाश घोषित करने के साथ ही प्रदेश शासन ने नवम्बर माह में सेकंड सेटरडे के परम्परागत अवकाश को निरस्त कर दिया है। इसके लिए शासन से निर्देश मिलने के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने नवम्बर माह में सेकंड सेटरडे के निर्धारित अवकास के निरस्त होने के आदेश जारी कर दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में जैन समाज ने दशलक्षण महापर्व का नौवां दिन मनाया | उत्तम अकिंचन धर्म पर प्रवचन

दीपावली के अवसर पर इस बार दो दिन का त्यौहार होने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने दो दिन का ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में प्रदेश शासन ने एक दिन का अतिरिक्त अवकाश होने के दृष्टिगत नवम्बर माह के सेकंड सेटरडे का निर्धारित अवकाश निरस्त करने की सूचना जारी की है। इसके सम्बंध में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आदेश जारी कर दिये हैं। डीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ से 30 अक्टूबर को जारी हुए आदेश के अन्तर्गत दीपावली के अवसर पर 01.11.2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी के दृष्टिगत शासन द्वारा आदेश दिये गये हैं कि नवम्बर माह में 09 नवम्बर 2024 को आ रहे सेकंड सेटरडे को निर्धारित अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि इस दिन जनपद में शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे तथा शनिवार का अवकाश निरस्त माना जायेगा। उन्होंने सभी से इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली अग्निकांड के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  बंद पड़े भट्टे पर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, पांच गिरफ्तारगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »