जमानत के बाद भी जेल से रिहा नहीं हो पाये शाहनवाज राणा

मुजफ्फरनगर। डीजीजीआई की डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता के नेतृत्व में राणा स्टील इंडिया प्रा. लि. पर जीएसटी टीम की छापामार कार्यवाही के दौरान टीम पर हमला और महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़, अभद्रता तथा जानलेवा हमला करने के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को विशेष अदालत से जमानत मिलने के दूसरे दिन भी उनकी कारागार से रिहाई नहीं हो पाई। पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज दूसरे मुकदमे में कोर्ट में वारंट पेश किये, जिसमें उनको कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इससे मंगलवार को उनकी जेल से रिहाई की उम्मीद बांधे परिवार के लोगों और समर्थकों को झटका लगा है।

बता दें कि पांच दिसम्बर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वहलना चौक स्थित राणा स्टील पर जीएसटी मेरठ की टीम ने छापामार कार्यवाही की थी। इस दौरान हुए विवाद के बाद पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और उनके चचेरे भाई सद्दाम राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सोमवार को विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में उनकी जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए प्रकरण में जमानत दे दी गई थी। इससे परिजन खुश थे कि मंगलवार को वो जेल से रिहा हो जायेंगे, लेकिन मंगलवार को सिविल लाइन पुलिस ने उनके खिलाफ सहायक आयुक्त राज्य कर द्वारा सिविल लाइन थाने में दर्ज कराये गये धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत के मुकदमे में कोर्ट में उनके खिलाफ वारंट होने के कारण पेशी कराई। इस केस में श्री जम्बूदीप एक्सपोर्ट नामक कंपनी के फर्जीवाड़े के लिए पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और उनके बेटे कंपनी के डायरेक्टर रहे शाह आजम राणा, करीबी जिया अब्बास जैदी, कामरान राणा और तौसिफ कुरेशी को आरोपी बनाया है।

इसे भी पढ़ें:  पांच दुकानों पर छापा, घेवर, बर्फी, खोया सहित आठ नमूने भरे

रिपोर्ट में कहा गया था कि सर्व श्री जम्बूदीप एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट लिमिटेड मेरठ रोड के जीएसटी नंबर के फर्जीवाड़े के इनपुट के आधार पर कंपनी की जांच 2018-19 में राज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा की गई। कंपनी की ओर से जो प्रपत्र प्रस्तुत किए गए, उनमें चार कंपनिया अस्तित्व में नहीं पाई गई, जबकि एक कंपनी की बिल्टियां असत्यापित पाई। इन गड़बड़ियों के आधार पर कंपनी पर 27 करोड़ दो लाख 47 हजार बकाया पाया गया, जिसे कंपनी द्वारा जमा नहीं कराया गया है। कंपनी ने कूटरचित दस्तावेजों से आईटीसी क्लेम किया। सरकारी राजस्व हानि पहुंचाने के लिए फर्जी बिल्टियां तैयार की गई है। कंपनी के फर्जीवाडे़ के इस मुकदमे में पुलिस ने पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को भी आरोपी बनाया है। मंगलवार को पुलिस द्वारा वारंट तामिल कराकर उन्हें एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड स्वीकृत कराकर उन्हें जेल भेज दिया गया। जाहिर है कि पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की जिला कारागार से रिहाई नए मुकदमे में आरोपी बनने के कारण फिलहाल टल गई है। पेशी के बाद इस केस में जमानत के लिए सुनवाई टाल दी गई और शाहनवाज राणा को कोर्ट ने फिर से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-मिथलेश- सुम्बुल की लड़ाई में चन्द्रखेशर के प्रत्याशी ने सभी को चौंकाया

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »