शामली निवासी ट्रक हेल्पर की उड़ीसा सड़क हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली निवासी ट्रक हेल्पर की उड़ीसा में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। शव एंबुलेंस से उसके आवास पर लाया गया तो परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। ट्रक मालिक के परिजन मृतक हेल्पर के परिजनों को समझाने में लगे रहे, लेकिन वो मान नहीं रहे थे।

उत्तर प्रदेश के शाामली जनपद में जलालाबाद हसनपुर लुहारी गांव के युवक की उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार सुबह जब युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने बिना मुआवजा मिले शव को एम्बुलेंस से उतारने से मना कर दिया। फिलहाल ट्रक मालिक व मृतक युवक के परिजनों के बीच बातचीत चल रही है। उधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी संजू पुत्र मुन्ना लाल उम्र 38 वर्ष ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। करीब एक सप्ताह पहले वह अपने ट्रक में चावल भरकर उड़ीसा गया था। एक सितंबर को उड़ीसा में ही पहाड़ी पर एक स्थान पर ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर संजू की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  निर्धन महिला के लिए शिव स्वरूप बने एसएसपी संजय वर्मा, हर लिया संकट

बुधवार सुबह उड़ीसा से एम्बुलेंस के जरिए संजू का शव हसनपुर लुहारी स्थित उसके गांव पहुंचा। शव के साथ ट्रक मालिक भी आये थे। शव घर पहुंचते ही परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, मौके पर मौजूद परिजनों ने संजू के शव को एम्बुलेंस से उतारने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि जिस वक्त हादसा हुआ संजू ट्रक में बतौर हेल्पर मौजूद था। लेकिन ट्रक मालिक ने दुर्घटना का मुआवजा लेने के लिए जो प्रक्रिया शुरू की है उसमें से संजू को बाहर कर दिया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रक मालिक दुर्घटना का सारा मुआवजा खुद लेना चाहता है, जबकि संजू के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं नहीं है। उसके परिवार में मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनके पालन पोषण का अकेला सहारा केवल संजू था। ट्रक मालिक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये थे। उन्होंने भी मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया और हर संभव मदद करने का वादा भी किया, लेकिन ुपरिजन संजू का शव एम्बुलेंस से उतारने का तैयार नहीं हुए। घंटों तक हंगामा चलता रहा। ट्रक मालिक के परिजनों से संजू के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की जा रही थी। 

इसे भी पढ़ें:  तोहिदा सहित ककरौली बवाल में नामजद सभी 25 लोगों के मुकदमे लड़ेगी सपा

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  निर्धन महिला के लिए शिव स्वरूप बने एसएसपी संजय वर्मा, हर

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »