शाहजहांपुर में ट्रेन से कटकर शामली के सिपाही अच्युतवीर की मौत

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर पुलिस लाइन में कार्यरत सिपाही अच्युतवीर ;34द्ध मोक्षधाम रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ सिपाही को अंतिम विदाई दी गई।

इसे भी पढ़ें:  मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला मुठभेड़ में मार गिराया

मूलरूप से शामली जिले के रहने वाले अच्युतवीर पुलिस लाइन में कार्यरत थे। वह 2019 बैच के सिपाही थे। बताया जा रहा है कि अच्युतवीर रात करीब 10 बजे मोक्षधाम के पास रेलवे लाइन किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए थे। हादसे में सिपाही के घायल होने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सिपाही को बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सिपाही के परिजन भी मौजूद रहे। विदाई के बाद सिपाही का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। यहां पर एसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने उनके पार्थिव शरीर को कांधा दिया। इसके बाद परिजन मृतक सिपाही के शव को लेकर जनपद शामली के लिए रवाना हो गये थे। 

इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA--मीनाक्षी के आवास पर श्रीराम का 'गौरव', राममय होगा शहर

Also Read This

हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी

Read More »

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »