बोपाड़ा के पीड़ितों को लेकर एसएसपी अभिषेक से मिले शिवसैनिक

मुजफ्फरनगर। शिवसेना नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गांव बोपाड़ा के एक पीड़ित परिवार के लोगों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से मिला और आरोप लगाया कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने एक युवक को पीटा, पुलिस से शिकायत की तो पीड़ित पक्ष पर ही कार्यवाही की गयी और अब दरोगा जी घर में घुसकर सामान खिंड़ाते हुए डरा और धमका रहे हैं।

शिवसेना के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि ग्राम बोपड़ा में काफी समय से विशेष समुदाय के लड़के ग्रुप बनाकर चौराहे पर खड़े रहते हैं एवं आने जाने वाली हिंदू बहन बेटियों पर अश्लील कमेंट कर छेड़छाड़ करते हैं, जिसका हिंदू समुदाय के कुछ लड़कों द्वारा विरोध किया जाता रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में आपस में कई बार तू-तू, मैं – मैं भी हो चुकी है, जिसको रंजिशन रखते हुए विशेष समुदाय के लड़कों ने बीती 10 अगस्त को लगभग रात्रि 8ः00 बजे साजिश के तहत हमला किया। आरोप है कि आशीष नामक युवक अपने घर से काम के लिए जा रहा था, तब गांव के विशेष समुदाय के लड़कों द्वारा प्लानिंग के साथ रोक कर गाली गलौज करते हुए आशीष के साथ मारपीट कर दी, मार पिटाई की सूचना मिलने पर आशीष के परिवारजन भी मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में कहांसुनी हुई।

उसके उपरांत दोनों पक्ष मंसूरपुर थाने पहुंच गए, मगर पुलिस से सेटिंग कराकर हमलावर दुसरे समुदाय के आरोपियों पर कार्यवाही के बजाये पुलिस ने आशीष पक्ष के लोगों पर ही कार्यवाही कर दी और धारा 151 में चालान कटवा दिया। पीड़ित पक्ष ने अपने दो बच्चों की 151 में जमानत भी करवा ली। शिवसेना जिलाध्यक्ष का आरोप है कि अब भी दरोगा जी पीड़ित पक्ष को ही डरा रहे हैं। घर में घुसकर उनको धमकाया जा रहा है कि धारा बढ़ा कर जेल भेज दिया जायेगा। शिवसैनिकों ने पीड़ित परिवार के लिए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को समझते हुए खतौली सीओ को जांच सौंपी जाये। इस दौरान क्रांति सेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, रूपराम कश्यप, टीकम सिंह, रेखा देवी, बालीदेवी, विकास कश्यप, रिशिपाल, बलराज कश्यप, पिंकू कश्यप, नरेश कुमार, आशीष और सचिन आदि आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी एक लाख 24 हजार वोटों से आगे, स्मृति 50 हजार से पीछे

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  वार्ड 45 में सड़क निर्माण की जांच

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पिता ने बेटे को पीटा, पत्नी ने करा दी एफआईआरफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—एससी युवक की पीट-पीटकर नृशंस हत्याइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया तो

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी एक लाख 24 हजार वोटों से आगे, स्मृति 50 हजार से पीछेलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »