अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट पर राहुल गांधी 124629 मतों से आगे हैं। भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को अभी तक 106650 मत मिले हैं। वहीं, बसपा के ठाकुर प्रसाद को 7522 मत मिले।अमेठी से स्मृति ईरानी 50 हजार वोटों से पीछे हो गई हैं। कांग्रेस के केएल शर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका
गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: MUZAFFARNAGAR-कल्लू भाई की दुकान पर जीएसटी का छापास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।





