शिवसेना नेता ललित मोहन ने की संभल प्रकरण की निंदा

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में श्री हरिहर मंदिर के सर्वे के लिए गई टीम पर मुसलमानों की भीड़ द्वारा किए गए पथराव और आगजनी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  नवम्बर में सेकंड सेटरडे का अवकाश हुआ निरस्त

हिंदूवादी नेता ललित मोहन शर्मा ने आरोप लगाया कि संभल में सम्राट पृथ्वीराज चौहान द्वारा निर्मित शिव मंदिर है, जिसे मुगल काल में मुस्लिम आक्रांताओं ने ध्वस्त कर उसे मस्जिद का रूप दे दिया था। संभल में श्री हरिहर मंदिर होने के सभी महत्वपूर्ण कागजात और सबूत शिवसेना के पास सुरक्षित हैं और प्रतिवर्ष शिवसेना के हजारों कार्यकर्ता जलाभिषेक के लिए संभल प्रस्थान करते हैं। इस ऐतिहासिक मंदिर को मुक्त करने व हिंदुओं को सौंप जाने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा पूर्व में भी कई बार आंदोलन किये जा चुके हैं, लेकिन मुस्लिम बाहुल्य इलाका होने के कारण शासन और प्रशासन इस मुद्दे पर मौन धारण किए रहते हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना द्वारा शीघ्र ही इस मुद्दे पर पश्चिम उत्तर प्रदेश में बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से श्री हरिहर मंदिर संभल को गैर समुदाय के कब्जे से मुक्त करने के साथ ही वहां पर हुई बवाल की इस घटना में शामिल अराजक तत्वों पर रासुका लगाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा निकाली

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  नवम्बर में सेकंड सेटरडे का अवकाश हुआ निरस्तगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »