शाहबुद्दीनपुर में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय वीरेन्द्र सिंह चेयरमैन की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को उनके परिजनों द्वारा शाहबुद्दीनपुर मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के प्रवचन के साथ हुआ।

शाहबुद्दीनपुर गांव स्थित राधा कृष्ण मन्दिर के निकट ठाकुर दिवाकर विक्रम सिंह सौलंकी के द्वारा नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। परिवार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने उनका चरण वंदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भक्तों को प्रवचन करते हुए महामंडलेश्वर ज्ञानानंद जी महाराज ने गीता दर्शन कराये और उनको गीता चिंतन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गीता जी को अपनाकर ही कल्याण का मार्ग प्राप्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टीबी ग्रस्त 5 बच्चों को सीएमओ ने लिया गोद

इससे पूर्व दोपहर के समय महंत पंडित मनसुख शर्मा जी ने श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में भागवत पर प्रवचन करते हुए भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाया। इस दौरान मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश अनिल कुमार, सांसद हरेन्द्र मलिक, जिला सहकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख पति अमित चौधरी बढेडी, जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, केशव पॉलीटेक्निक के प्रबंधक आरके सिंघल, ब्रजपाल सिंह बढेडी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, पश्चिमी खाद सोसायटी के चेयरमैन बारू सिंह, जिला पंचायात सदस्य राहुल कुमार, गोल्ड कास्ट बिल्डिंग डवलपर गाजियाबाद के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास पुण्डीर, रामसेतु राणा शिमलाना, बिट्टू गोयल पैट्रोल पम्प, अमरकांत एडवोकेट, श्री कृष्ण कृपा परिवार से अतुल गर्ग, सुभाष गर्ग, लक्ष्मण पंडित, श्री कृष्ण जानकारी सरस्वती शिशु मन्दिर गांधी कालोनी के अध्यक्ष विकास आहुजा सहित सैंकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  चन्द्रशेखर के प्रत्याशी जाहिद ने मीरापुर से ठोंकी दावेदारी, जयंत का इंतजार

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  जैन समाज के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शनजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »