सामाजिक कार्यकता की हत्या करने आए छह बदमाश गिरफ्तार

शामली। कांधला थाना क्षेत्र के डूंडूखेड़ा ग्राम में सामाजिक कार्यकर्ता राजपाल की हत्या करने आए 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बदमाश के पास से विदेशी पिस्टल व अन्य बदमाशों के पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।

एसपी शामली रामसेवक गौतम ने जनपद में कावड़ यात्रा से कुशल संपन्न कराने को लेकर जनपद पुलिस को सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इसे लेकर चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग अभियान के दौरान कांधला पुलिस ने मार्ग पर छह संदिग्ध लोगों को कार में जाते हुए देखा। पुलिस ने उक्त लोगों को रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने कार लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने मार्ग पर घेराबंदी कर बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस सभी बदमाशों को मौके पर गिरफ्तार करने के बाद थाने ले आई। पुलिस ने तलाशी के दौरान कब्जे से एक पिस्टल जिगाना, 10 कारतूस 9 एमएम प्रतिबंधित, एक तमंचा 315 बोर मय दो कारतूस 315 बोर व एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस 12 बोर व एक गाडी फ्रक्स नं0 एचआर 98आर 5700 बरामद हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में राख से नकली खाद बना रहे सरकार के लोग

आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि बीते रविवार की रात्रि में डुंडुखेड़ा निवासी राजपाल सिंह व ग्राम गढीरामकौर निवासी लोकेश पुत्र सतपाल के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद लोकेश और उसका पक्ष राजपाल से रंजिश रखने लगा। गढ़ीरामकौर के निवासी लोकेश उर्फ लोकी पुत्र सतपाल के बुलाने पर ही लोग राजपाल की हत्या करने के लिए मौके पर आए थे। पुलिस पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम अनिल पुत्र जिलेराम निवासी उलावास थाना सैक्टर 65 गुरूग्राम जिला गुरूग्राम हरियाणा, विक्की पुत्र सूरजभान निवासी विकासपुरी मकान नं0 220 जे ब्लाक थाना विकासपुरी जनपद वेस्ट दिल्ली नई दिल्ली, विवेक उर्फ विक्की पुत्र वेदपाल निवासी बी 407 गंगानगर थाना गंगानगर जिला मेरठ, सचिन पुत्र करतार निवासी बरवन्तपुर थाना गुलावठी जिला बुलन्दशहर तथा अरूण कहराना पुत्र जितेन्द्र कहराना निवासी ग्राम कमाला थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत, सूरज घामा उर्फ अमित पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी बेहटा हाजीपुर राजनगर 250/26एफ थाना लोनी बोर्डर जिला गाजियाबाद बताया है। विदेशी पिस्टल के साथ बदमाशों को पकड़े जाने के बाद से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हरकत में है। घटना के संबंध में एटीएस सहित कई टीमें पूछताछ में जुटी है। सीओ कैराना अमरदीप मौर्य का कहना है कि विदेशी पिस्टल कहां से खरीदी गई और प्रतिबंधित हथियार से क्या-क्या घटनाओं को अंजाम दिया जाएगा, इसकी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक कांवड़ियों की भागमभाग में सभी व्यवस्था हुई धड़ाम

Also Read This

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडे वाले जहाज पर फायरिंग के बाद बढ़ा तनाव

होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग, ईरान से भारत की कड़ी आपत्ति

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हालात अचानक बिगड़ गए। ओमान के उत्तर-पूर्व में एक टैंकर पर ईरान से जुड़ी गनबोट्स की फायरिंग की खबर सामने आई है। इसके बाद भारतीय झंडे वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली की चिंता बढ़ गई है। (होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग ) ब्रिटेन की समुद्री निगरानी एजेंसी ने कहा कि ओमान से लगभग 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक टैंकर के कप्तान ने रिपोर्ट दी कि दो गनबोट्स ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के फायरिंग की। एजेंसी के मुताबिक जहाज और चालक दल सुरक्षित बताए गए, लेकिन घटना

Read More »

खतौली: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

खतौली नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब यूनिवर्सल फिटनेस जिम के संचालक विशाल चौधरी पर उनके ही घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल चौधरी अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों ने अचानक घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में विशाल चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी दहशत में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति

Read More »

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »