खतौली: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

खतौली नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब यूनिवर्सल फिटनेस जिम के संचालक विशाल चौधरी पर उनके ही घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल चौधरी अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों ने अचानक घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में विशाल चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी दहशत में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल विशाल चौधरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।इस घटना के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर खतौली थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में एनसीआर महामंत्री सचिन चौधरी, तहसील अध्यक्ष ललित त्यागी सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नशे की बड़ी खेप बरामदः तीन अंतरराज्जीय तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान मंडल सचिव जुल्फिकार छोटा, मांगेराम, सूरज, राजेन्द्र, शिवा अहलावत, निखिल सहरावत, दीपक, मुन्नू, आकाश समेत कई लोग मौजूद रहे।भाकियू नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाला इनामी खटमल दबोचा
Share This Article