देश के विकास में छोटे उद्यमियों की बड़ी भूमिकाः सतीश महाना

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में छोटे उद्यमियों की बड़ी भूमिका है। इनके बिना देश के विकास की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है, लेकिन इन छोटे उद्योगों को भी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कौशल विकास की ओर आना पड़ेगा। औद्योगिक विकास में इसकी महती आवश्यकता और भूमिका साबित हो रही है। उन्होंने सूक्षम, लघु और मध्यम उद्योगों को यूपी की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि इनको तकनीकी और वित्तीय सहायता देने के लिए सरकारों के द्वारा अनेक योजना और कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।

भोपा रोड स्थित एक होटल में बीती रात इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ;आईआईएद्धदृमुज़फ्फरनगर चैप्टर द्वारा उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में एम.एस.एम.ई. की सहभागिता पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि एमएसएमई सबसे महत्वपूर्ण विभाग है। स्किल डिपार्टमेंट इंडस्ट्रीज की धुरी है। 10 साल पहले व्यक्तिगत निवेश की बात होती थी, अब इंडस्ट्रीज बढ़ाने की बात होती है। आज दो लोगों के व्यक्तिगत जीवन सुधारने का नहीं, बल्कि इंडस्ट्रीज को बढ़ाना मकसद है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश का नौजवान यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने काम करेंगे। इंडस्ट्रीज के माध्यम से सही रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि यूपी की विधानसभा आज देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा है। आज सभी लोग देखने आते हैं। पहले दो दो दिन बत्ती नहीं आती थी, आज बत्ती जाती नहीं। यूपी निश्चित रूप से वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनकर रहेगा, क्योंकि देश का नौजवान अब विदेश में नहीं जा रहा, अपने देश में ही खुद की इंडस्ट्रीज संभाल रहे हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों को तकनीकी सहयोग, वित्तीय सहायता और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से सशक्त करने पर बल देते हुए कहा कि यह आयोजन प्रदेश में औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द जैन समाज ने मुम्बई में 30 वर्ष पुराना जैन मंदिर असंवैधानिक तरीके से तोड़े जाने और जैन श्रद्धालुओं पर पुलिस व बीएमसी अधिकारियों द्वारा अमानवीय व्यवहार करने पर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को सौपा

कार्यक्रम का संचालन विपुल भटनागर ने किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, चेयरमेन आईआईए पवन कुमार गोयल, अमित जैन, अनुज स्वरूप बंसल, नीलकमल पुरी, विपुल भटनागर, कुश पुरी, नवीन जैन, नवीन अग्रवाल, मनोज अरोरा, शरद जैन, मनीष भाटिया, अमित गर्ग, सुशील अग्रवाल, अमन गुप्ता, दीपक सिंघल, संदीप जैन, अंकुर बिंदल, अंकुर गर्ग, डॉ. सुनील जैन, डॉ. पंकज जैन, अमित गर्ग, डॉ. एस सी कुलश्रेष्ठ, हरीश मित्तल, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप गोयल, विशाल गर्ग, अजय सागर, राजन जैन, आकाश कुमार, शिशिर संगल, अंकुर गर्ग, रविंदर कुमार सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, राजेश गोयल, अनमोल अग्रवाल, राजेश गोयल, आर.के.सैनी, राकेश जैन, पंकज मोहन गर्ग, संजीव मित्तल, फैसल राणा, नईम चांद, कपिल मित्तल, डॉ. यशपाल सिंह, सहित अनेक उद्यमी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एकता विहार गेट को हटाने की मांग, ईओ से मिले लोग

2014 से पहले उद्यमियों से वसूला जाता था गुंडा टैक्सः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आईएमए की बैठक में उत्तर प्रदेश में बदले हुए औद्योगिक माहौल की सराहना करते हुए कहा कि 2014 से पहले की स्थिति बहुत भयावह थी। व्यापारी पलायन कर रहे थे, गुंडा टैक्स देना पड़ता था। परंतु अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में ईमानदार शासन व्यवस्था लागू हुई है। अब व्यापारी निडर होकर अपना उद्योग बढ़ा रहा है।

कपिल देव ने कहा कि मुज़फ्फरनगर को अब बेहतरीन सड़क कनेक्टिविटी मिल चुकी है, जिससे दिल्ली की दूरी बहुत कम हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि अब जिले को 24 घंटे बिजली मिलने लगी है, जो पहले एक सपना था। कौशल विकास मंत्री ने बताया कि सरकार ने आई टी आई संस्थानों में आमूलचूल परिवर्तन किया है। टाटा जैसे कॉर्पाेरेट घरानों के साथ मिलकर सीएसआर फंड से आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रशिक्षण केंद्र तैयार किए गए हैं। इसके माध्यम से मैनपावर तैयार किया जा रहा है ताकि इंडस्ट्री को योग्य कार्यबल मिले।यह भी कहा कि बेरोजगारी की समस्या सिर्फ सरकार अकेले नहीं सुलझा सकती। इसके लिए सभी को उद्योग, संस्थान और समाज के मिलकर काम करना होगा। ‘लोकल फॉर वोकल’ के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए एमएसएमई को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना साकार किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी पुलिस ने 12 घण्टे में किया चोरी का खुलासा

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सीमा विस्तारित क्षेत्र के नागरिक काट रहे चक्करजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »