बड़ी डीजे कांवड़ रोकने को कांवड़ियों के बीच पहुंचे एसपी सिटी पसीने में डूबे

मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहे के निकट सैकड़ो डीजे कावड़ पहुंचने से यातायात व्यवस्था गड़बड़ाई। एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकांत ठाकुर और एसएसपी अभिषेक सिंह भी आधी रात में रामपुर तिराहा डायवर्जन पॉइंट पर पहुंचे। व्यवस्था बनाने में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत पसीना में भीगे दिखे। कसाना डीजे की कावड़ समेत एक दर्जन से अधिक बड़े डीजे को रामपुर तिराहे पर पुलिस ने रोक कर अनाउंसमेंट करके नेशनल हाईवे की ओर से आगे भेजा। शहर में कसाना डीजे और अन्य बड़े डीजे के फंसने का अंदेशा था। रामपुर तिराहे के निकट सिलाजुड्ड़ी गांव के गुर्जर समाज के लोगों ने कसाना डीजे के मालिक उमेश कसाना का सम्मान किया और उन्हें ट्रॉफी भेंट की।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के क्वार्टरों में बाहरी की तलाश में सत्यापन शुरू

कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए गत रात्रि को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ध्रुवकान्त ठाकुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस अधिकारीयों के साथ भूराहेडी चौक पोस्ट अन्तर्राज्यीय उत्तराखण्ड यूपी बार्डर पर बनाए गए कांवड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

कांवड़ कंट्रोल रूम निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कावंड़ मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया तथा डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कैमरों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करे, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र सहायता उपलब्ध करायी जाए तथा उत्तराखण्ड पुलिस के साथ समन्वय बनाये ऱखे व आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहें। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्तर्राज्यीय बार्डर पर कांवड सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कावंड़ यात्रियों की सुरक्षा व सुगमता के लिए लगी बैरियर व्यवस्था को चेक किया गया तथा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान एसएसप्ी द्वारा रामपुर तिराहा पर स्वंय़ उपस्थित रहकर कांवडियों के सुरक्षित आवागमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था का संचालन कराया गया। 

इसे भी पढ़ें:  यौमे आशुरा पर निकले ताजिये-हुसैन तेरी शहादत पर आसमां भी रोया

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  यौमे आशुरा पर निकले ताजिये-हुसैन तेरी शहादत पर आसमां भी रोयाजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »